होम / टीवी / अब इस न्यूज चैनल पर नजर आएंगी युवा पत्रकार मोनिका जायसवाल
अब इस न्यूज चैनल पर नजर आएंगी युवा पत्रकार मोनिका जायसवाल
युवा पत्रकार मोनिका जायसवाल ने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) को अलविदा कह दिया है। यहां वह करीब डेढ़ साल से बतौर एंकर/एसोसिएट प्रड्यूसर अपनी भूमिका निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार मोनिका जायसवाल ने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) को अलविदा कह दिया है। यहां वह करीब डेढ़ साल से बतौर एंकर/एसोसिएट प्रड्यूसर अपनी भूमिका निभा रही थीं।
उन्होंने अब जाने-माने पत्रकार डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में हाल ही में नोएडा से लॉन्च हुए नए हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने यहां पर बतौर एंकर जॉइन किया है।
मूल रूप से इंदौर (मध्य प्रदेश) की रहने वाली मोनिका जायसवाल को मीडिया में काम करने का करीब आठ साल का अनुभव है। पूर्व में वह ‘ईटीवी’ (etv) और ‘न्यूज इंडिया’ (News India) समेत कई न्यूज चैनल्स में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से मोनिका जायसवाल को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग सीनियर करेसपॉन्डेंट भारत24 मोनिका जायसवाल