होम / टीवी / अब इस न्यूज चैनल की कश्ती में सवार हुए युवा पत्रकार मनित अग्रवाल
अब इस न्यूज चैनल की कश्ती में सवार हुए युवा पत्रकार मनित अग्रवाल
युवा पत्रकार मनित अग्रवाल ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में अपनी करीब चार साल पुरानी पारी को विराम दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार मनित अग्रवाल ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में अपनी करीब चार साल पुरानी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां ‘जी न्यूज’ (Zee News) में दोपहर ढाई बजे के एंटरटेनमेंट शो ‘बॉलीवुड ब्रेकिंग 20-20’ और शाम साढ़े छह बजे के प्राइम टाइम शो ‘टाइम मशीन’ का काम संभालते थे।
मनित अग्रवाल ने अब जाने-माने पत्रकार डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में पिछले महीने नोएडा से लॉन्च हुए नए हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) के साथ अपने नए सफर का आगाज किया है। उन्होंने यहां पर बतौर एसोसिएट प्रड्यूसर (स्पेशल प्रोग्रामिंग) जॉइन किया है। वह यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में रिपोर्टिंग, डिजिटल एंकरिंग समेत तमाम जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
मनित अग्रवाल को मीडिया में काम करने का करीब चार साल का अनुभव है। उन्होंने ‘जी मीडिया’ के साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी। मनित अग्रवाल दिल्ली के रहने वाले हैं। शुरुआती पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से करने के अलावा उन्होंने नोएडा स्थित ‘इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज’ (IMS) से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है।
समाचार4मीडिया की ओर से मनित अग्रवाल को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग भारत24 भारत 24 मनित अग्रवाल एसोसिएट प्रड्यूसर