होम / टीवी / युवा पत्रकार महिमा कटारिया ने ‘जी न्यूज’ में अपनी पारी को दिया विराम
युवा पत्रकार महिमा कटारिया ने ‘जी न्यूज’ में अपनी पारी को दिया विराम
युवा पत्रकार महिमा कटारिया ने ‘जी न्यूज’ (Zee News) से पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया है। वह करीब दस महीने से इस संस्थान में बतौर सीनियर करेसपॉन्डेंट कार्यरत थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार महिमा कटारिया ने ‘जी न्यूज’ (Zee News) से पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया है। वह करीब दस महीने से इस संस्थान में बतौर सीनियर करेसपॉन्डेंट कार्यरत थीं। महिमा कटारिया इससे पहले करीब साढ़े तीन साल से ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) में सीनियर करेसपॉन्डेंट के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। समाचार4मीडिया से बातचीत में महिमा कटारिया ने बताया कि जल्द ही वह नई शुरुआत करेंगी।
मूल रूप से गुरुग्राम (हरियाणा) की रहने वाली महिमा कटारिया को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब नौ साल का अनुभव है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदी दैनिक ‘सन्मार्ग’ से की थी। इसके बाद वह ’न्यूज स्ट्रीट’ (newzstreet) और ’आर प्लस’ (R Plus) चैनल में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी में बीए (ऑनर्स) के साथ महिमा ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से एमए (सोशल वर्क) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्ववर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और नोएडा के ISOMES संस्थान से टीवी प्रॉडक्शन और डायरेक्शन में पीजी डिप्लोमा भी किया है।
समाचार4मीडिया की ओर से महिमा कटारिया को उनके आगामी सफर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
टैग्स रिपोर्टर जी न्यूज इस्तीफा महिमा कटारिया सीनियर करेसपॉन्डेंट