होम / टीवी / News India को अलविदा कह युवा पत्रकार लखवीर सिंह शेखावत ने पकड़ी नई राह
News India को अलविदा कह युवा पत्रकार लखवीर सिंह शेखावत ने पकड़ी नई राह
मूल रूप से जयपुर (राजस्थान) के रहने वाले लखवीर सिंह को पत्रकारिता में काम करने का करीब तीन साल का अनुभव है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार लखवीर सिंह शेखावत ने ‘नेटवर्क18’ (Network18) के साथ पत्रकारिता में अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने ‘न्यूज18’ (News18) में बतौर सीनियर करेसपॉन्डेंट जॉइन किया है।
मूल रूप से जयपुर (राजस्थान) के रहने वाले लखवीर सिंह को पत्रकारिता में काम करने का करीब तीन साल का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के न्यूज चैनल ‘सिटीजंस वॉइस’ (Citizen’s Voice) से की थी।
वह इस चैनल के जयपुर ब्यूरो में अपनी जिम्मेदारी संभालते थे। यहां करीब एक साल काम करने के बाद उन्होंने यहां से बाय बोल दिया था और करीब दो साल से ‘न्यूज इंडिया’ (News India) में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके बाद अब वह ‘न्यूज18’ पहुंचे हैं।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखवीर सिंह ने ‘जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी’ से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘राजस्थान यूनिवर्सिटी’ से मास्टर्स (MJMC) की डिग्री ली है।समाचार4मीडिया की ओर से लखवीर सिंह शेखावत को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स नेटवर्क18 न्यूज18 नई पारी नियुक्ति जॉइनिंग लखवीर सिंह शेखावत