होम / टीवी / युवा पत्रकार क्षमा त्रिपाठी ने अब इस न्यूज चैनल से किया नई पारी का आगाज

युवा पत्रकार क्षमा त्रिपाठी ने अब इस न्यूज चैनल से किया नई पारी का आगाज

करीब पांच साल से ‘जी न्यूज’ में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं क्षमा त्रिपाठी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

युवा पत्रकार क्षमा त्रिपाठी ने जाने-माने पत्रकार डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में हाल ही में नोएडा से लॉन्च हुए नए हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने यहां पर बतौर सीनियर प्रड्यूसर (स्पेशल प्रोग्रामिंग) जॉइन किया है। वह यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में रिपोर्टिंग, डिजिटल एंकरिंग समेत तमाम जिम्मेदारी भी संभालेंगी।

क्षमा त्रिपाठी इससे पहले करीब पांच साल से ‘जी मीडिया’ (Zee Media) से जुड़ी हुई थीं। यहां पर वह ‘जी न्यूज’ में दोपहर ढाई बजे के एंटरटेनमेंट शो ‘बॉलीवुड ब्रेकिंग 20-20’ और शाम साढ़े छह बजे के प्राइम टाइम शो ‘टाइम मशीन’ का काम संभालती थीं।

क्षमा त्रिपाठी को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब दस साल का अनुभव है। करियर के शुरुआती दिनों में वह प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुकी हैं। ‘जी न्यूज’ से पहले वह ‘ई24’ में एंटरटेनमेंट शो का काम देखती थीं। इसके अलावा वह पूर्व में ‘स्टार न्यूज’ (अब एबीपी न्यूज) से भी जुड़ी रही हैं।

मूल रूप से गोंडा (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली क्षमा त्रिपाठी का परिवार लंबे समय से दिल्ली में रह रहा है। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो क्षमा त्रिपाठी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित ‘गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी‘ से जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। फिलहाल वह ‘इग्नू’ से मास कम्युनिकेशन में एम.फिल कर रही है।     

समाचार4मीडिया की ओर से क्षमा त्रिपाठी को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग सीनियर करेसपॉन्डेंट भारत24 भारत 24 क्षमा त्रिपाठी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

10 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

17 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

10 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

16 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

7 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

17 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

17 hours ago