होम / टीवी / अब इस मीडिया समूह से जुड़ीं पत्रकार किरण रौतेला

अब इस मीडिया समूह से जुड़ीं पत्रकार किरण रौतेला

मूल रूप से रानीखेत, उत्तराखंड की रहने वाली किरण रौतेला ने फरीदाबाद की मानव रचना यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पत्रकार किरण रौतेला ने इंडिया टुडे ग्रुप के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यहां न्यूज तक विभाग में जॉइन किया है। उन्हें एसोसिएट प्रड्यूसर कम एंकर की जिम्मेदारी दी गई है। इंडिया टुडे में अपनी जिम्मेदारी संभालने से पहले वह राजस्थान पत्रिका (नोएडा) में कार्यरत थीं।

किरण रौतेला ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली में मल्टीनेशनल कंपनी ‘CLARITY INFOMEDIA Pvt Ltd’  से की थी। यहां उन्होंने लगभग दो साल (जनवरी 2011-अप्रैल 2013) तक बतौर कंटेंट राइटर काम किया। बाद में यहां से अलविदा कहकर मई 2013 में उन्होंने दिल्ली में ही सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर ‘इकनॉमी इंडिया मैगजीन’ (Economy India Magazine) के साथ अपनी नई पारी शुरू की और मार्च 2015 तक यहां अपनी भूमिका निभाई।

इसके बाद यहां से बाय बोलकर अप्रैल 2015 में वह नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी समूह) के साथ बतौर सब एडिटर (न्यूज और सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट) जुड़ गईं। उन्होंने दिसंबर 2017 तक यहां पर अपनी भूमिका निभाई और फिर यहां से अलग होकर राजस्थान पत्रिका का दामन थाम लिया। इसके बाद अब उन्होंने इंडिया टुडे समूह के साथ अपनी नई पारी शुरू की है।  

मूल रूप से उत्तराखंड में रानीखेत की रहने वाली किरण रौतेला ने डीएसबी कैंपस नैनीताल से ग्रेजुएशन की है। इसके बाद उन्होंने फरीदाबाद की मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। उन्होंने दिल्ली की आरके फिल्म एंड मीडिया एकेडमी से ऑडियो-विडियो एडिटिंग में डिप्लोमा भी किया है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स इंडिया टुडे ग्रुप किरण रौतेला
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

8 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

8 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

15 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

5 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

15 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

15 hours ago