होम / टीवी / अब इस न्यूज चैनल पर नजर आएंगी युवा एंकर करिश्मा सचदेव
अब इस न्यूज चैनल पर नजर आएंगी युवा एंकर करिश्मा सचदेव
करिश्मा सचदेव इससे पहले ‘जी’ (Zee) समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ में अपनी भूमिका निभा रही थीं।।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार करिश्मा सचदेव ने हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) के साथ मीडिया में अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने यहां पर बतौर एंकर/प्रड्यूसर जॉइन किया है। बता दें कि वरिष्ठ टीवी पत्रकार जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में यह चैनल इसी साल 15 अगस्त को नोएडा से लॉन्च किया गया है।
करिश्मा सचदेव इससे पहले जी’ (Zee) समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में करीब डेढ़ साल से कार्यरत थीं और बतौर एंकर/एसोसिएट प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। ‘जी हिन्दुस्तान’ से पहले करिश्मा हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) में कार्यरत थीं।
मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली करिश्मा सचदेव को मीडिया में काम करने का करीब आठ साल का अनुभव है। पूर्व में वह ‘बंसल न्यूज’ (Bansal News) और ‘आईएनडी 24’ (IND 24) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। समाचार4मीडिया की ओर से करिश्मा सचदेव को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स न्यूज एंकर नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग भारत24 करिश्मा सचदेव