होम / टीवी / पत्रकार कपिल गौड़ ने जॉइन किया ‘भारत एक्सप्रेस’, मिली यह जिम्मेदारी

पत्रकार कपिल गौड़ ने जॉइन किया ‘भारत एक्सप्रेस’, मिली यह जिम्मेदारी

कपिल गौड़ इससे पहले करीब तीन साल से ‘जेके 24x7 न्यूज’ से जुड़े हुए थे और बतौर दिल्ली/गुरुग्राम ब्यूरो चीफ का पद संभाल रहे थे। इसके अलावा वह पूर्व में ‘आजतक’ में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

पत्रकार कपिल गौड़ ने हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) के साथ मीडिया में अपने नए सफर का आगाज किया है। यहां उन्होंने सीनियर करेसपॉन्डेंट के पद पर जॉइन किया है। अपनी इस भूमिका में वह पॉलिटिकल के साथ-साथ स्पेशल स्टोरीज पर काम करेंगे।

कपिल गौड़ इससे पहले करीब तीन साल से ‘जेके 24x7 न्यूज’ से जुड़े हुए थे और बतौर दिल्ली/गुरुग्राम ब्यूरो चीफ का पद संभाल रहे थे। इसके अलावा वह पूर्व में ‘आजतक’ में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

गुरुग्राम के रहने वाले कपिल गौड़ की पॉलिटिक्स के क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों, उप मुख्यमंत्री और सांसदों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। उनका शो ‘खास मुलाकात’ काफी चर्चित रहा है।

दिल्ली स्थित जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के दौरान उन्होंने तत्कालीन पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू करके खूब चर्चाएं बटोरी थीं। इसके अलावा सामाजिक मुद्दों पर कपिल गौड़ के कई आर्टिकल अखबारों में भी छपते रहते हैं।

हरियाणा सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार कपिल गौड़ को केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाईक पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य के लिए अवार्ड देकर सम्मानित कर चुके हैं। समाचार4मीडिया की ओर से कपिल गौड़ को नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग सीनियर करेसपॉन्डेंट भारत एक्सप्रेस कपिल गौड़
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

10 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

3 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

36 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

11 hours ago