होम / टीवी / ‘भारत24‘ पहुंचे पत्रकार कमलेश कुमार ओझा, मिली यह जिम्मेदारी
‘भारत24‘ पहुंचे पत्रकार कमलेश कुमार ओझा, मिली यह जिम्मेदारी
कमलेश कुमार ओझा इससे पहले करीब दो साल से ‘न्यूज नेशन’ में असाइनमेंट डेस्क पर बतौर प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से पिछले दिनों उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
पत्रकार कमलेश कुमार ओझा ने 15 अगस्त को लॉन्च होने जा रहे हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) के साथ मीडिया में अपने नए सफर की शुरुआत की है। समाचार4मीडिया से बातचीत में कमलेश कुमार ओझा ने बताया कि उन्होंने यहां पर बतौर एसोसिएट सीनियर प्रड्यूसर (असाइनमेंट) जॉइन किया है।
बता दें कि कमलेश कुमार ओझा इससे पहले करीब दो साल से ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) में असाइनमेंट डेस्क पर बतौर प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। पिछले दिनों उन्होंने इस चैनल से इस्तीफा दे दिया था।
कमलेश कुमार को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 12 साल का अनुभव है। पूर्व में वह ‘जी न्यूज’, ‘स्वराज एक्सप्रेस’, ‘आईटीवी नेटवर्क’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। मूल रूप से कैमूर (बिहार) के रहने वाले कमलेश कुमार लंबे समय से दिल्ली में रह रहे हैं। उनकी ज्यादातर पढ़ाई-लिखाई भी दिल्ली में ही हुई है। पढ़ाई के दौरान ही वह बतौर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से जुड़ गए थे।
शुरुआत में करीब चार साल उन्होंने प्रिंट को दिए। इसके बाद वर्ष 2013 में वह ‘आईटीवी नेटवर्क‘ से टीवी की दुनिया में आ गए। हालांकि, यहां उनकी पारी संक्षिप्त ही रही और इसके बाद यहां से बाय बोलकर वह जयपुर में ‘न्यूज इंडिया‘ से जुड़ गए। इसके बाद वह ‘जी न्यूज‘ और फिर ‘स्वराज एक्सप्रेस‘ होते हुए ‘न्यूज नेशन‘ पहुंचे थे, जहां से अब उन्होंने 'भारत24' के साथ नया सफर शुरू किया है।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो कमलेश कुमार ने दिल्ली की ‘गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी‘ से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा में हिसार स्थित ‘गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी‘ से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
समाचार4मीडिया की ओर से कमलेश कुमार ओझा को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स न्यूज नेशन नई पारी नियुक्ति जॉइनिंग केके ओझा कमलेश कुमार ओझा