होम / टीवी / अब इस चैनल पर नजर आएंगी न्यूज एंकर ज्योति मिश्रा
अब इस चैनल पर नजर आएंगी न्यूज एंकर ज्योति मिश्रा
हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया टीवी’ (India TV) की एंकर ज्योति मिश्रा ने यहां अपनी पारी को विराम दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया टीवी’ (India TV) की एंकर ज्योति मिश्रा ने यहां अपनी पारी को विराम दे दिया है। ‘रिपोर्टर बाइक वाली’ के नाम से मशहूर ज्योति मिश्रा इस चैनल के साथ बतौर एंकर/करेसपॉन्डेंट वर्ष 2017 से जुड़ी हुई थीं। फिलहाल वे चैनल में नोटिस पीरियड पर चल रही थीं और 15 मई इस चैनल में उनका आखिरी दिन था।
बता दें कि चैनल के इलेक्शन स्पेशल शो ‘रिपोर्टर बाइक वाली’ से ज्योति को अलग पहचान मिली थी। लोकसभा चुनाव, यूपी विधानसभा चुनाव, बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान ज्योति मिश्रा का ये शो काफी हिट रहा।
‘इंडिया टीवी’ से अलग होने के बाद ज्योति मिश्रा अब ‘टाइम्स नेटवर्क’ के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ पर नजर आएंगी। यहां पर वह बतौर स्पेशल एंकर/स्पेशल करेसपॉन्डेंट नई पारी शुरू करने जा रही हैं।
मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली ज्योति मिश्रा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 14 साल का अनुभव है। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘ईटीवी’, हैदराबाद से की थी। ज्योति करीब नौ साल तक ईटीवी, हैदराबाद (जिसमें करीब पांच साल न्यूज18 इंडिया) का हिस्सा रहीं।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो ज्योति मिश्रा ने हैदराबाद की Loyola academy से ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने चेन्नई की मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से ज्योति मिश्रा को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया टीवी टाइम्स नेटवर्क इस्तीफा टीवी एंकर न्यूज एंकर नई पारी टाइम्स नाउ नवभारत ज्योति मिश्रा