होम / टीवी / पत्रकार घनश्याम उपाध्याय ने ‘MH1’ न्यूज चैनल में अपनी पारी को दिया विराम

पत्रकार घनश्याम उपाध्याय ने ‘MH1’ न्यूज चैनल में अपनी पारी को दिया विराम

वह यहां सीनियर एंकर कम एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। फिलहाल वह नोटिस पीरियड पर काम कर रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पत्रकार घनश्याम उपाध्याय ने ‘एमएच1’ (MH1) न्यूज चैनल में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां सीनियर एंकर कम एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। फिलहाल वह नोटिस पीरियड पर काम कर रहे हैं।

समाचार4मीडिया से बातचीत में घनश्याम उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही वह अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे और फिर उस चैनल के नाम का खुलासा करेंगे। बता दें कि घनश्याम उपाध्याय ‘एमएच1’ से पहले जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में पिछले साल शुरू हुए हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (BHARAT 24) का हिस्सा थे।

घनश्याम उपाध्याय को टीवी और रेडियो में काम करने का करीब 15 साल का अनुभव है। इससे पहले वह ‘स्वराज एक्सप्रेस‘ (Swaraj Express), ‘न्यूज नेशन‘ (News Nation), ‘समाचार प्लस‘ (Samachar Plus) और ‘सहारा समय‘ (Sahara Samay) में भी काम कर चुके हैं। ‘समाचार प्लस‘ में वह प्राइम टाइम डिबेट शो ‘बिग बुलेटिन‘ और ‘सहारा समय‘ में ‘कवर स्टोरी‘ होस्ट करते थे। घनश्याम उपाध्याय ‘ऑल इंडिया रेडियो‘ के ‘एफएम गोल्ड‘ रेडियो स्टेशन पर बतौर आरजे भी काम कर चुके हैं। यहां वह ‘एफएम सुबह सात बजे‘,‘सदाबहार दस गाने‘ और ‘फिर गुलाब महके‘ होस्ट करते थे।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘ऑल इंडिया रेडियो’ के युववाणी स्टेशन से बतौर कैजुअल उद्घोषक के तौर पर की। पूर्व में घनश्याम उपाध्याय ‘सीएनईबी’ और ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ न्यूज चैनल्स में भी काम कर चुके हैं। मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले घनश्याम उपाध्याय ने हरियाणा के हिसार में स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से घनश्याम उपाध्याय को उनकी आगामी पारी के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स इस्तीफा न्यूज एंकर राज्य सभा टीवी घनश्याम उपाध्याय रिजाइन mh1 न्यूज चैनल
सम्बंधित खबरें

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

23 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 week ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

22 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

23 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

23 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

23 hours ago