होम / टीवी / पत्रकार गौरव मिश्रा ने ‘जनतंत्र टीवी’ को कहा ‘अलविदा’
पत्रकार गौरव मिश्रा ने ‘जनतंत्र टीवी’ को कहा ‘अलविदा’
टीवी पत्रकार गौरव मिश्रा के बारे में खबर है कि उन्होंने हिंदी न्यूज चैनल ‘जनतंत्र टीवी’ (JANTANTRA TV) को अलविदा कह दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
टीवी पत्रकार गौरव मिश्रा ने हिंदी न्यूज चैनल ‘जनतंत्र टीवी’ (JANTANTRA TV) को अलविदा कह दिया है। समाचार4मीडिया से बातचीत में गौरव मिश्रा ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। इसके साथ ही गौरव मिश्रा का कहना है कि वह जल्द ही अपनी नई पारी की शुरुआत कर उसके बारे में बताएंगे।
करीब 12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय गौरव मिश्रा को ग्राउंड रिपोर्टिंग में महारत हासिल है। वह राष्ट्रवादी खबरों और हिंदू संघटनों में अपनी ख़ास पकड़ रखते हैं।
गौरव मिश्रा के अनुसार, उन्होंने 2013-14 लोकसभा चुनावों को ग्राउंड पर रहकर कवर किया। उकनी ग्राउंड रिपोर्ट के बाद मेवात में हिंदुओं के अल्पसंख्यक होने की सच्चाई पूरे देश के सामने आई। उस समय गौरव मिश्रा ‘सुदर्शन न्यूज’ में बतौर ब्यूरो चीफ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
गौरव मिश्रा ने बताया कि वह ‘न्यूज इंडिया’ में भी दिल्ली ब्यूरो चीफ रह चुके हैं। इस दौरान उनकी स्टोरी ‘ऑपरेशन अंगूठा’ जो कि पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों के कन्वर्जन पर थी, उसका बड़ा असर हुआ और विहिप ने देशभर में जन जागरण अभियान शुरू किया।
पिछले साल 11 दिसंबर को गौरव मिश्रा ने ‘न्यूज इंडिया’ को बाय बोलकर ‘जनतंत्र टीवी’ जॉइन किया था, जहां से अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
टैग्स पत्रकार मीडिया जर्नलिस्ट समाचार4मीडिया हिंदी पत्रकारिता न्यूज समाचार मीडिया न्यूज़ मीडिया की न्यूज़ गौरव मिश्रा