होम / टीवी / ‘न्यूज18 इंडिया’ को अलविदा कहकर अब इस न्यूज चैनल से जुड़े अतीक अहमद

‘न्यूज18 इंडिया’ को अलविदा कहकर अब इस न्यूज चैनल से जुड़े अतीक अहमद

पत्रकार अतीक अहमद ने ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह इस समूह के नेशनल चैनल ‘न्यूज18 इंडिया‘, लखनऊ में बतौर संवाददाता अपनी भूमिका निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

पत्रकार अतीक अहमद ने ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह इस समूह के नेशनल चैनल ‘न्यूज18 इंडिया‘, लखनऊ में बतौर संवाददाता अपनी भूमिका निभा रहे थे। अतीक अहमद ने अपनी नई पारी की शुरुआत अब ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ की है। उन्होंने लखनऊ में ‘जी’ (यूपी/यूके) में बतौर कॉरेस्पॉन्डेंट जॉइन किया है।

समाचार4मीडिया से बातचीत में अतीक अहमद ने बताया कि ‘न्यूज18 इंडिया’ में काम करने के दौरान उन्होंने कई मौकों पर फील्ड रिपोर्टिंग के साथ बड़े मीडिया इवेंट्स भी कवर किया है।

मूल रूप से लखनऊ जिले के रहने वाले अतीक अहमद वर्ष 2016 में दोबारा ‘न्यूज18 इंडिया‘ से जुड़े थे। इससे पहले वह इस चैनल में बतौर संवाददाता 2012 से 2013 तक काम कर चुके थे, तब न्यूज18 इंडिया का नाम IBN7 हुआ करता था।

अतीक अहमद को मीडिया में काम करने का करीब 12 साल का अनुभव है। ‘न्यूज18‘ में काम करने से पहले वह अतीक अहमद ‘दूरदर्शन आंखों देखी‘,‘टीवी 24‘, ‘जेके न्यूज‘ और ‘हिंदी खबर‘  चैनल में भी बतौर संवाददाता काम कर चुके हैं।

अतीक अहमद लखनऊ जिले से मान्यता प्राप्त पत्रकार भी हैं। समाचार4मीडिया की ओर से अतीक अहमद को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स जी न्यूज न्यूज18 इंडिया नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग अतीक अहमद
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

10 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

3 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

38 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

11 hours ago