होम / टीवी / ‘हिंदी खबर’ से इस्तीफा देकर नए सफर पर निकले पत्रकार आशीष गोस्वामी
‘हिंदी खबर’ से इस्तीफा देकर नए सफर पर निकले पत्रकार आशीष गोस्वामी
करीब एक साल से ‘हिंदी खबर’ में बतौर सीनियर एंकर काम कर रहे आशीष गोस्वामी ने यहां अपनी पारी को विराम दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘हिंदी खबर’ में करीब एक साल से बतौर सीनियर एंकर काम कर रहे आशीष गोस्वामी ने यहां अपनी पारी को विराम दे दिया है। पत्रकारिता में अपने करियर को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अब ‘जी न्यूज राजस्थान’ में बतौर एंकर अपने नए सफर की शुरुआत की है।
आशीष ने अपने करियर की शुरुआत मार्च 2013 में 'इंडिया न्यूज' (यूपी/यूके) के साथ बतौर ट्रेनी की थी। यहां करीब दो साल तक काम करने के बाद आशीष ने हरियाणा के कुछ रीजनल चैनल्स में अपनी जिम्मेदारी निभाई।
इसके बाद वर्ष 2016 में उन्होंने 'ईटीवी' यूपी/यूके (News18) जॉइन कर लिया। हैदराबाद मे करीब पांच साल बतौर एंकर-प्रोड्यूसर अपनी भूमिका निभाने के बाद उन्होंने पिछले साल यहां से बाय बोलकर 'हिंदी खबर' जॉइन किया था।
आशीष को मीडिया में काम करने का करीब नौ साल का अनुभव है। मूल रूप से सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले आशीष ने हरियाणा में हिसार स्थित 'गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी' से मीडिया की पढ़ाई की है।
समाचार4मीडिया की ओर से आशीष गोस्वामी को उनकी नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स पत्रकार मीडिया न्यूज चैनल पत्रकारिता जर्नलिस्ट समाचार4मीडिया हिंदी ख़बर न्यूज एंकर हिंदी पत्रकारिता नई पारी न्यूज हिंदी न्यूज खबर नियुक्ति समाचार जॉइनिंग मीडिया न्यूज़ मीडिया की न्यूज़ आशीष गोस्वामी