होम / टीवी / अब इस न्यूज चैनल की कश्ती में सवार हुए युवा पत्रकार अंकित सिंह तोमर
अब इस न्यूज चैनल की कश्ती में सवार हुए युवा पत्रकार अंकित सिंह तोमर
अंकित तोमर इससे पहले करीब तीन साल से ‘जी न्यूज’ (Zee News) के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने वर्ष 2019 में ‘जी न्यूज’ में जॉइन किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार अंकित सिंह तोमर ने मीडिया की दुनिया में अपने करियर की नई पारी शुरू की है। उन्होंने पिछले दिनों नोएडा से लॉन्च हुए हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत 24’ (Bharat 24) में बतौर एसोसिएट प्रड्यूसर जॉइन किया है। यहां उन्हें एंटरटेनमेंट के अलावा अन्य जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।
अंकित तोमर इससे पहले करीब तीन साल से ‘जी न्यूज’ (Zee News) के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने वर्ष 2019 में ‘जी न्यूज’ में जॉइन किया था। इस दौरान उन्होंने यहां एंटरटेनमेंट और प्रोग्रामिंग के शो तैयार करने के साथ-साथ डिजिटल और फील्ड के लिए रिपोर्टिंग भी की।
‘जी न्यूज’ से पहले वह ‘E24’ में भी करीब साढ़े तीन साल तक अपनी पारी खेल चुके हैं। मीडिया में आठ साल से ज्यादा समय से सक्रिय अंकित ‘जनता टीवी‘ में प्रोग्रामिंग डिपार्टमेंट में भी काम कर चुके हैं। यहां उन्होंने अलग-अलग तरह के कई शो बनाए, रिपोर्टिंग की और इंटरव्यू भी लिए। इसके अलावा वह तमाम अन्य मीडिया संस्थानों में भी बतौर ट्रेनी और इंटर्न अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
अंकित ने अपनी स्कूलिंग ग्वालियर के छोटे से शहर अंबाह से की, इसके बाद कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली में आकर की और परिवार के साथ यहीं रहने लगे। उन्होंने ‘NRAI School of Mass Communication’ से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। इंजीनियरिंग के लिए कुछ समय वह शारदा यूनिवर्सिटी में भी गए, लेकिन फिर ड्रॉप आउट कर दिया।
समाचार4मीडिया की ओर से अंकित सिंह तोमर को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग सीनियर करेसपॉन्डेंट भारत24 भारत 24 अंकित सिंह तोमर