होम / टीवी / युवा पत्रकार अमित साहु ने इस न्यूज चैनल के साथ किया नए सफर का आगाज

युवा पत्रकार अमित साहु ने इस न्यूज चैनल के साथ किया नए सफर का आगाज

तमाम न्यूज चैनल्स में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके टीवी पत्रकार अमित साहु ने मीडिया में अब अपने नए सफर की शुरुआत की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

टीवी पत्रकार अमित साहु ने ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के एक अगस्त को लॉन्च हुए नए हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) के साथ मीडिया में अपने नए सफर का आगाज किया है। उन्होंने यहां असाइनमेंट पर बतौर करेसपॉन्डेंट जॉइन किया है।

बता दें अमित करीब दो साल से ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) के साथ जुड़े थे और असाइनमेंट डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले अमित रिपोर्टिंग और असाइनमेंट पर काम करते हुए ‘टीवी9 भारतवर्ष’ से पहले ‘लाइव इंडिया’, 'भारत समाचार न्यूज' और ‘एपीएन न्यूज‘ में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएट अमित ने पत्रकारिता की तालीम दिल्ली के भारतीय विद्या भवन से हासिल की है। उन्होंने यहां से पीजी डिप्लोमा इन रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से अमित को उनकी नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स टाइम्स नेटवर्क नई पारी टाइम्स नाउ नवभारत अमित साहु
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

22 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 hours ago