होम / टीवी / ‘iTV’ नेटवर्क ने राकेश कुमार सिंह को किया प्रमोट, अब सौंपा यह बड़ा जिम्मा
‘iTV’ नेटवर्क ने राकेश कुमार सिंह को किया प्रमोट, अब सौंपा यह बड़ा जिम्मा
बता दें कि पिछले महीने में ही संस्थान में प्रमोशन और इंक्रीमेंट की घोषणाएं की गई थीं, तब राकेश कुमार सिंह को आईटीवी नेटवर्क के ग्रुप इनपुट हेड का जिम्मा सौंपा गया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) से एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के मुताबिक, मैनेजमेंट ने राकेश कुमार सिंह को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर मैनेजिंग एडिटर (इनपुट) के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी है।
बता दें कि पिछले महीने में ही संस्थान में प्रमोशन और इंक्रीमेंट की घोषणाएं की गई थीं, तब राकेश कुमार सिंह को आईटीवी नेटवर्क के ग्रुप इनपुट हेड का जिम्मा सौंपा गया था। इसके तहत वह ’आईटीवी नेटवर्क’ से जुड़े सभी प्लेटफॉर्म्स (इंडिया न्यूज, न्यूजएक्स, नेटवर्क के रीजनल चैनल्स, वेबसाइट और अखबार) के लिए कंटेंट की प्लानिंग और इनपुट का जिम्मा संभाल रहे थे।
आईटीवी नेटवर्क से जुड़े लोगों ने बताया कि राकेश कुमार सिंह बेहतरीन प्रोफेशनल होने के साथ-साथ अच्छे टीम लीडर और सुलझे हुए इंसान हैं। वह हमेशा टीम को साथ लेकर चलने में यकीन रखते हैं और अपनी टीम के हर साथी के सुख-दुख में साथ रहते हैं।
राकेश कुमार सिंह सात साल से ज्यादा समय से ‘आईटीवी नेटवर्क‘ के साथ काम कर रहे हैं। वह ‘आईटीवी ग्रुप‘ की कोर टीम का हिस्सा हैं। राकेश कुमार सिंह ने लंबे वक्त तक संसद कवर किया है। इसके अलावा पीएमओ, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय से लेकर तमाम बड़े मंत्रालयों को वर्षों तक कवर किया है। सरकारी मंत्रालयों के अंदरखाने की खबर हो, इनसाइड स्टोरी हो या कोई बड़ी ब्रेकिंग, उनके हुनर का लोहा दुनिया कई बार मान चुकी है।
पत्रकारिता में दो दशक से ज्यादा का अनुभव रखने वाले राकेश कुमार सिंह केंद्र की सियासत की गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने बीजेपी, कांग्रेस, लेफ्ट से लेकर तमाम राष्ट्रीय दलों और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की रिपोर्टिंग की है।
अपने लंबे करियर में राकेश कुमार सिंह ने कई चैनलों का सफर तय किया है। उन्होंने ‘सहारा समय’ के शुरुआती दिनों में ही कई ऐसी रिपोर्ट कीं, जिससे उनकी अलग पहचान बनी। राकेश सिंह ‘पी-7’ और ‘जी मीडिया’ में भी कार्यरत रहे हैं। समाचार4मीडिया की ओर से राकेश कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स आईटीवी नेटवर्क मैनेजिंग एडिटर इनपुट हेड राकेश कुमार सिंह