होम / टीवी / ‘iTV’ नेटवर्क में राकेश कुमार सिंह को मिली अब ये बड़ी जिम्मेदारी

‘iTV’ नेटवर्क में राकेश कुमार सिंह को मिली अब ये बड़ी जिम्मेदारी

राकेश कुमार सिंह सात साल से ज्यादा समय से ‘आईटीवी नेटवर्क‘ के साथ काम कर रहे हैं। वह ‘आईटीवी ग्रुप‘ की कोर टीम का हिस्सा हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

दीपावली से पूर्व ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) ने तमाम एंप्लॉयीज को प्रमोशन और इंक्रीमेंट का तोहफा दिया है। इसके तहत मैनेजमेंट ने ‘इंडिया न्यूज’ के इनपुट एडिटर राकेश कुमार सिंह को ’आईटीवी नेटवर्क’ के इनपुट हेड की जिम्मेदारी सौंपी है। यानी ’आईटीवी नेटवर्क’ से जुड़े सभी प्लेटफॉर्म्स (इंडिया न्यूज, न्यूजएक्स, नेटवर्क के रीजनल चैनल्स, वेबसाइट और अखबार) के लिए कंटेंट की प्लानिंग और इनपुट का जिम्मा राकेश कुमार सिंह संभालेंगे।

आईटीवी नेटवर्क से जुड़े लोगों ने बताया कि राकेश कुमार सिंह बेहतरीन प्रोफेशनल होने के साथ-साथ अच्छे टीम लीडर और सुलझे हुए इंसान हैं। वह हमेशा टीम को साथ लेकर चलने में यकीन रखते हैं और अपनी टीम के हर साथी के सुख-दुख में साथ रहते हैं।

राकेश कुमार सिंह सात साल से ज्यादा समय से ‘आईटीवी नेटवर्क‘ के साथ काम कर रहे हैं। वह ‘आईटीवी ग्रुप‘ की कोर टीम का हिस्सा हैं। इस बारे में राकेश कुमार सिंह का कहना है कि जब काम करने की आजादी हो, पत्रकारिता के लिहाज से नए प्रयोगों के लिए खुला आसमान हो और बेरोकटोक अपनी आवाज़ जनता तक पहुंचाने का मंच दिया जाए तो एक जगह टिककर काम करना ही बेहतर है।

राकेश कुमार सिंह ने लंबे वक्त तक संसद कवर किया है। इसके अलावा पीएमओ, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय से लेकर तमाम बड़े मंत्रालयों को वर्षों तक कवर किया है। सरकारी मंत्रालयों के अंदरखाने की खबर हो, इनसाइड स्टोरी हो या कोई बड़ी ब्रेकिंग, उनके हुनर का लोहा दुनिया कई बार मान चुकी है।

पत्रकारिता में दो दशक से ज्यादा का अनुभव रखने वाले राकेश कुमार सिंह केंद्र की सियासत की गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने बीजेपी, कांग्रेस, लेफ्ट से लेकर तमाम राष्ट्रीय दलों और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की रिपोर्टिंग की है।

अपने लंबे करियर में राकेश कुमार सिंह ने कई चैनलों का सफर तय किया है। उन्होंने ‘सहारा समय’ के शुरुआती दिनों में ही कई ऐसी रिपोर्ट कीं, जिससे उनकी अलग पहचान बनी। राकेश सिंह ‘पी-7’ और ‘जी मीडिया’ में भी कार्यरत रहे हैं।


टैग्स आईटीवी नेटवर्क इनपुट हेड राकेश कुमार सिंह
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

23 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

7 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

9 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 hours ago