होम / टीवी / आरके अरोड़ा की इस मीडिया नेटवर्क में हुई वापसी, मिला बड़ा पद

आरके अरोड़ा की इस मीडिया नेटवर्क में हुई वापसी, मिला बड़ा पद

पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे आरके अरोड़ा को न्यूज ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में काम करने का करीब 25 सालों का अनुभव है

पंकज शर्मा 6 years ago

आईटीवी नेटवर्क (iTV Network) से एक बड़ी खबर है। खबर ये है कि नेटवर्क ने आरके अरोड़ा को डायरेक्टर (स्ट्रैटेजी और प्लानिंग) के पद पर नियुक्त किया है। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे आरके अरोड़ा को न्यूज ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में काम करने का करीब 25 सालों का अनुभव है। बता दें कि आईटीवी नेटवर्क के साथ आरके अरोड़ा की यह दूसरी पारी है। इससे पहले भी वह इस नेटवर्क के साथ काम कर चुके हैं।

आईटीवी नेटवर्क में अपनी नई भूमिका से पहले वह ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ के पद पर काम कर रहे थे। पूर्व में वह न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज, न्यूज24 और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठानों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं। आईटीवी नेटवर्क में अपनी नई भूमिका में वह सीधे नेटवर्क के बोर्ड को रिपोर्ट करेंगे।

अपनी नई भूमिका के बारे में आरके अरोड़ा का कहना है, ’आईटीवी नेटवर्क में दोबारा वापसी करना काफी अच्छा मौका है, जब न्यूज इंडस्ट्री में इतने बदलाव हो चुके हैं। यह नई चीजों पर काम करने और ग्रोथ पर ध्यान देने का अच्छा समय है। मैं नेटवर्क के साथ दोबारा जुड़कर काफी उत्साहित हूं।’ वहीं, इस बारे में आईटीवी नेटवर्क के प्रमोटर और फाउंडर कार्तिकेय शर्मा का कहना है, ‘न्यूज इंडस्ट्री में आरके अरोड़ा के अनुभवों का नेटवर्क को काफी फायदा मिलेगा।’


टैग्स जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड आईटीवी नेटवर्क कार्तिकेय शर्मा आरके अरोड़ा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

8 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 hours ago