होम / टीवी / ITV Network में इस बड़े पद से सुधीर एस. रावल का शुरू हुआ नया सफर
iTV Network में इस बड़े पद से सुधीर एस. रावल का शुरू हुआ नया सफर
सुधीर एस. रावल गुजरात के एक अनुभवी पत्रकार, स्तंभकार और राजनीतिक विश्लेषक हैं। पिछले तीन दशकों से वह विश्वसनीय, निष्पक्ष और जन-समर्थक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
आईटीवी नेटवर्क (iTV Network) ने सुधीर एस. रावल को अपना कंसल्टिंग एडिटर नियुक्त किया है। सुधीर गुजरात के एक अनुभवी पत्रकार, स्तंभकार और राजनीतिक विश्लेषक हैं। पिछले तीन दशकों से वह अपनी बहादुरी, विश्वसनीय, निष्पक्ष और जन-समर्थक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
वे पॉर्लियामेंट्री अफेयर्स, इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म, रिसर्च, चुनावी करवरेज, सर्वे, डेटा एनालिसिस का बेहतरीन अनुभव है और वे इसके अच्छे जानकार माने जाते हैं।
वह एक प्रसिद्ध लेखक भी हैं और उनके गुजराती के साथ-साथ अंग्रेजी मीडिया में लगभग 2000 लेख और कॉलम प्रकाशित हो चुके हैं। सुधीर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में रहते हुए देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के कई प्रतिष्ठित हस्तियों का इंटरव्यू कर चुके हैं।
गुजरात मॉडल पर उनकी किताब 'स्वर्णिम गुजरात नी स्वर्णिम सफर' और 'स्वर्णिम गुजरात संसदीय स्मृतिका-2010', 'द वॉरियर' और इसका हिंदी संस्करण 'जनयोद्धा' उनके इस सफर की ऊंची उड़ान को दर्शाता है।
आईटीवी नेटवर्क के साथ रावल की नई भूमिका पर आईटीवी नेटवर्क के फाउंडर कार्तिकेय शर्मा ने कहा, ‘हमारा मानना है कि मार्केट तेजी से आगे बढ़ रही है, जिससे कई तरह के अवसर खुले हैं। महत्वपूर्ण उपलब्धियों के चलते सुधीर का एक प्रभावशाली करियर है और मैं हमारी साझेदारी को देखकर खुश हूं।
वहीं, रावल ने कहा, आईटीवी नेटवर्क की टीम मे शामिल होने पर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इंडिया न्यूज के लिए आगे क्या है, यह परिभाषित करने के लिए मैं प्रतिभाशाली संपादकों और पत्रकारों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। वैसे नेटवर्क का इतना समृद्ध इतिहास है और मैं इसके भविष्य का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।’
टैग्स आईटीवी नेटवर्क सुधीर एस. रावल कंसल्टिंग एडिटर