होम / टीवी / ITV Network का नया न्यूज चैनल, ये होगी खासियत

iTV Network का नया न्यूज चैनल, ये होगी खासियत

एएम टेलिविजन के साथ मिलकर नए चैनल की लॉन्चिंग के बारे में घोषणा की

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

न्यूज ब्रॉडकास्टर ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) और ‘एएम टेलिविजन’ (AM Television) ने मिलकर नॉर्थ-ईस्ट के व्युअर्स के लिए न्यूज चैनल ‘एनई न्यूज’ (NE News) लॉन्च करने की घोषणा की है। बताया जाता है कि यह फ्री टू एयर (FTA) न्यूज चैनल होगा और सभी प्लेटफॉर्म्स (केबल, डीटीएच और डिजिटल) पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा। चैनल अपने व्युअर्स को पॉजिटिव और विश्वसनीय खबरें दिखाएगा। यह रोजाना विभिन्न राज्यों की प्रादेशिक भाषा में न्यूज बुलेटिंस का प्रसारण करेगा।

नेटवर्क की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रादेशिक भाषाओं (असमी, बंगाली, बोडो, नेपाली, हिंदी और अंग्रेजी) में न्यूज उपलब्ध कराने के अलावा इसकी प्रोग्रामिंग फैशन, लाइफस्टाइल, टूरिज्म, म्यूजिक, स्पोर्ट्स आदि विषयों पर केंद्रित होगी।

बताया जाता है कि यह चैनल सिर्फ टेलिविजन तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा। यह ऐसा कंटेंट तैयार करेगा, जिससे सभी आयु वर्ग के लोगों को अपने साथ जोड़ सके। ‘आईटीवी नेटवर्क’ के फाउंडर और प्रमोटर कार्तिकेय शर्मा का कहना है, ‘NE News के द्वारा नॉर्थ-ईस्ट के व्युअर्स को अलग तरह का कंटेंट उपलब्ध कराकर वहां के मार्केट में नेटवर्क अपनी पकड़ मजबूत बनाएगा। एडवर्टाइजर्स के लिए अपने टार्गेट ऑडियंस तक पहुंचने का यह बिल्कुल सही प्लेटफॉर्म होगा।’

इस बारे में ‘AM Television’ के चेयरमैन संजीव नारायण (Sanjive Narain) का कहना है, ‘NE News के द्वारा नॉर्थ-ईस्ट के मार्केट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का यह काफी अच्छा अवसर है। आने वाले समय में देश के अन्य भागों में भी इसका विस्तार किया जाएगा।’


टैग्स न्यूज चैनल आईटीवी नेटवर्क्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

8 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

8 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

15 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

5 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

15 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

15 hours ago