होम / टीवी / न्यूज चैनल के संपादक को धमकी, पत्रकार संगठन ने की CM से संज्ञान लेने की मांग

न्यूज चैनल के संपादक को धमकी, पत्रकार संगठन ने की CM से संज्ञान लेने की मांग

गुवाहाटी स्थित एक न्यूज चैनल के संपादक को प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन ‘यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम’ (उल्फा) द्वारा धमकाने का मामले सामने आया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

गुवाहाटी स्थित एक न्यूज चैनल के संपादक को प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन ‘यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम’ (उल्फा) द्वारा धमकाने का मामले सामने आया है।

उल्फा (आई) ने ‘एनडी 24’ (न्यूज डेली 24) के संपादक राजदीप बैलुंग बरुआ पर निशाना साधा है। दरअसल, असम राइफल्स ने पिछले दिनों तीन युवकों को म्यांमार की सीमा से लगे नागालैंड के मोन जिले से हिरासत में लिया था। खबर है कि तीनों युवक उग्रवादी संगठन उल्फा (आई) के संपर्क में थे। इसी खबर को स्थानीय न्यूज चैनल के संपादक ने प्रमुखता से चलाया, जिससे उग्रवादी संगठन बौखला गया। संगठन के द्वारा पहले फोन के जरिए संपादक को धमकाया गया और फिर एक बयान जारी कर उल्फा (आई) ने इस खबर पर टिप्पणी करने के संपादक के अधिकार पर सवाल उठाते हुए ने उन्हें चेतावनी दी है।

संगठन ने सारी हदें पार करते हुए संपादक को भविष्य में ऐसी 'गलती' न करने का आदेश भी दिया। आदेश नहीं मानने पर उग्रवादी संगठन ने संपादक के खिलाफ किसी भी तरह का कदम उठाने की धमकी दी है।

वहीं, इस मामले में इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (आईजेयू) ने प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन ‘यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम’ द्वारा गुवाहाटी स्थित एक न्यूज चैनल के संपादक को धमकाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की और राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मामले में संज्ञान लेने की मांग की है।

उल्फा भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में सक्रिय एक प्रमुख आतंकवादी और उग्रवादी संगठन है। सशस्त्र संघर्ष के द्वारा असम को एक स्वतंत्र राज्य बनाना इसका लक्ष्य है। भारत सरकार ने इसे साल 1990 में प्रतिबंधित कर दिया और इसे एक 'आतंकवादी संगठन' के रूप में वर्गीकृत किया है। ये संगठन असम और उसके आसपास के इलाकों में कई अग्रवादी वारदातों को अंजाम दे चुका है। संगठन पर स्थानीय युवाओं को बरगलाकर अपने संगठन में शामिल कर लेने के आरोप लगते रहे हैं।

 


टैग्स न्यूज चैनल संपादक गुवाहाटी militant’s intimidation अलगाववादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम उल्फा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

13 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

14 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

7 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

15 hours ago