होम / टीवी / Indian Broadcasting Foundation ने गठित किया नया बोर्ड, शामिल हुईं ये शख्सियतें

Indian Broadcasting Foundation ने गठित किया नया बोर्ड, शामिल हुईं ये शख्सियतें

इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन की बोर्ड मीटिंग में लिया गया फैसला, प्रसार भारती के सीईओ भी निभाएंगे अहम भूमिका

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘सोनी पिक्‍चर्स नेटवर्क’ (Sony Pictures Networks) के सीईओ एनपी सिंह को एक बार फिर ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन’ (Indian Broadcasting Foundation) का प्रेजिडेंट चुना गया है। मंगलवार को हुई बोर्ड की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। यह नियुक्ति वर्ष 2019-20 के लिए की गई है।  

इस मौके पर ‘इंडिया टीवी’ के चेयरमैन रजत शर्मा, ‘वायकॉम18 इंडिया’ के ग्रुप सीईओ सुधांशु वत्स, ‘एशियानेट कम्युनिकेशंस लिमिटेड’ के मैनेजिंग डायरेक्टर के. माधवन और ‘टर्नर इंटरनेशनल’ के मैनेजिंग डायरेक्टर (साउथ एशिया) सिद्धार्थ जैन को बतौर वाइस प्रेजिडेंट बोर्ड में शामिल किया गया है। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पती कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा बोर्ड के बाकी पदाधिकारियों को फिर से चुन लिया गया है यानी उन्हें बरकरार रखा गया है।      

इनके अलावा ‘स्टार इंडिया’ के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट ‘शीनाज दस्तूर’ (Sheenaz Dastur) और ‘सन टीवी नेटवर्क्स’ के हेड (न्यू इनिशिएटिव) सरवनन पी (Saravanan P) को ‘ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कंप्लेंट्स काउंसिल’ (BCCC) बोर्ड का नया सदस्य चुना गया है। ‘कैराली’ के सीईओ जॉन ब्रिट्स और ‘डिस्कवरी’ की मेघा टाटा को भी बोर्ड में चुना गया है, लेकिन इनके पास वोटिंग की पॉवर्स नहीं होंगी। ‘BCCC’ के बारे में बता दें कि यह आईबीएफ द्वारा नॉन न्यूज जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स के लिए गठित एक स्वतंत्र स्वत: नियामक निकाय (independent self-regulatory body) है।

बतौर आईबीएफ प्रेजिडेंट दूसरे कार्यकाल के लिए अपनी नियुक्ति की घोषणा किए जाने पर एनपी सिंह ने कहा,‘मैं बोर्ड मेंबर्स और पदाधिकारियों के साथ मिलकर तमाम चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हूं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के विजन और बिजनेस में आसानी होने से इस सेक्टर को एक नई पहचान मिलेगी।’

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स आईबीएफ सोनी पिक्चर्स एनपी सिंह रजत शर्मा इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन के माधवन सुधांशु वत्स सिद्धार्थ जैन
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

23 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

8 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

5 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

9 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

6 hours ago