होम / टीवी / बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए India TV ने यूं कसी कमर
बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए India TV ने यूं कसी कमर
‘इंडिया टीवी’ ने अपने बिजनेस को व्यवस्थित ढंग से और अधिक अनुकूल और लचीला बनाने के लिए अपनी बिजनेस स्ट्रैटेजी पर पुनर्विचार करने, उस पर फिर से काम करने का फैसला किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया टीवी’ (India TV) ने बिजनेस रेवेन्यू, कॉरपोरेट अफेयर्स, टेलीविजन ऑपरेशंस और ग्रोथ एंड मोनेटाइजेशन पहलुओं की देखरेख करने वाले अपने चार प्रमुख एम्प्लॉयीज के प्रमोशन की घोषणा की है। कंपनी ने अपने बिजनेस को व्यवस्थित ढंग से और अधिक अनुकूल और लचीला बनाने के लिए अपनी बिजनेस स्ट्रैटेजी पर पुनर्विचार करने, उस पर फिर से काम करने का फैसला किया है। लिहाजा, इस कड़ी में चैनल प्रबंधन ने सबसे पहले अपनी टीम के सदस्यों की भूमिका को और समृद्ध बनाने की दिशा में कदम उठाया है। इसके लिए प्रबंधन ने अपनी कोर टीम को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
इसके तहत सुदीप्तो चौधरी को चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के रूप में पदोन्नत किया गया है। बिजनेस बढ़ाने के लिए क्या कुछ नया किया जा सकता है, इसकी पहचान कर अमल में लाने की जिम्मेदारी उन पर होगी, ताकि बिजनेस रेवेन्यू को बढ़ाया जा सके। पुनीत टंडन को कॉरपोरेट अफेयर्स में चीफ ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन पर ऑर्गनाइजेशन के लिए कॉरपोरेट, सरकार और पब्लिक रिलेशंस को मैनेज करने की जिम्मेदारी होगी।
रोहित लाल को टेलीविजन ऑपरेशंस के चीफ ऑफिसर के पद पर प्रमोट किया गया है। वे ऑर्गनाइजेशन में समन्वय बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालेंगे, साथ ही सभी इंटर्नल पार्टनर को सहयोग करेंगे।
सीएफओ की भूमिका के अलावा गुलाब मखीजा को ग्रोथ एंड मोनेटाइजेशन के सीईओ का पोर्टफोलियो दिया गया है। वे देश और विदेशों की मार्केट में फैले अपने मौजूदा बिजनेस के विस्तार देंगे, साथ ही नए बिजनेस के अवसरों को तलाशेंगे और नई पार्टनरशिप भी देखेंगे। बता दें कि इन सभी को दी गईं जिम्मेदारियां लागू कर दी गई हैं।
किए गए नए प्रमोशन को लेकर इंडिया टीवी की मैनेजिंग डायरेक्टर रितु धवन ने कहा कि महामारी के बीच वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह अनिवार्य है कि हमारी बिजनेस स्ट्रैटेजी पर पुनर्विचार किया जाए और इसे जरूरत के हिसाब से अनुकूल और लचीला बनाया जाए, ताकि बिजनेस को अधिक मजबूती दी जा सके। हमने विभिन्न चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने और एक बेहतर कल देने की बात को ध्यान में रखते हुए ही हमने अपनी बिजनेस कोर टीम को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
टैग्स इंडिया टीवी रितु धवन गुलाब मखीजा सुदीप्तो चौधरी पुनीत टंडन रोहित लाल