होम / टीवी / Enba 2019: इनके सिर सजा बेस्ट न्यूज चैनल्स का ताज, अन्य विजेताओं की लिस्ट देखें यहां
enba 2019: इनके सिर सजा बेस्ट न्यूज चैनल्स का ताज, अन्य विजेताओं की लिस्ट देखें यहां
बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) का आयोजन 22 फरवरी को नोएडा के रेडिसन ब्लू होटल में किया गया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश में टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री को नई दिशा देने और इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) का आयोजन 22 फरवरी को नोएडा के रेडिसन ब्लू होटल में किया गया। इनबा का यह 12वां एडिशन था। समारोह में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि थे।
कार्यक्रम से पहले आयोजित NewsNextConference के अंतगर्त कई पैनल डिस्कशन भी हुए, जिसके द्वारा लोगों को मीडिया के दिग्गजों के विचारों को सुनने का मौका मिला। इस मौके पर न्यूज टेलिविजन एडिटर-इन-चीफ ऑफ द ईयर (इंग्लिश कैटेगरी) का खिताब ‘सीएनबीसी टीवी18’ की शिरीन भान और न्यूज टेलिविजन एडिटर-इन-चीफ ऑफ द ईयर (हिंदी कैटेगरी) का खिताब ‘आजतक’ के सुप्रिय प्रसाद को मिला।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कैटेगरीज के तहत सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स ‘एबीपी न्यूज’ और ‘आजतक’ की झोली में गए। इसके अलावा एक्सीलेंस कैटेगरी में ‘लाइवटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ का ताज वरिष्ठ टीवी पत्रकार और ‘इंडिया टुडे’ समूह के कंसल्टिंग एडिटर को मिला। वहीं, ‘नेटवर्क18’ के सीईओ अविनाश कौल को न्यूज टेलिविजन सीईओ ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया। ‘इंडिया टुडे’ और ‘आजतक’ को क्रमश: अंग्रेजी और हिंदी में ‘न्यूज चैनल ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड मिला।
विजेताओं की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं-
टैग्स इनबा अवॉर्ड्स न्यूजनेक्स्ट जूरी मीट न्यूजनेक्स्ट कॉन्फ्रेंस