होम / टीवी / ‘इंडिया न्यूज’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार विकास श्रीवास्तव, निभाएंगे यह बड़ी जिम्मेदारी
‘इंडिया न्यूज’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार विकास श्रीवास्तव, निभाएंगे यह बड़ी जिम्मेदारी
वरिष्ठ टीवी पत्रकार विकास श्रीवास्तव ने ‘इंडिया न्यूज’ (India News) के साथ मेन स्ट्रीम मीडिया में वापसी की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
वरिष्ठ टीवी पत्रकार विकास श्रीवास्तव ने ‘इंडिया न्यूज’ (India News) के साथ मेन स्ट्रीम मीडिया में वापसी की है। वह मुंबई में ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभालेंगे।
नवंबर 2002 में ‘आजतक’ (AajTak) के साथ अपने टीवी करियर की शुरुआत करने वाले विकास श्रीवास्तव के पास करीब 21 वर्षों का अनुभव है। इस दौरान वह ‘आईबीएन7’ (अब न्यूज18 इंडिया), ‘मुंबई मिरर’, ‘ टीवी9’ और ‘न्यूज नेशन’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुके हैं।
‘न्यूज नेशन’ में भी वह एडिटर के तौर पर मुंबई ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लेकिन निजी कारणों से उन्होंने अगस्त 2022 में ‘न्यूज नेशन’ से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने कुछ स्टार्ट अप्स के लिए भी काम किया, लेकिन अब वह ‘इंडिया न्यूज’ के जरिये अपनी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएंगे।
बता दें कि विकास श्रीवास्तव अपनी रिपोर्टिंग की अलग शैली, भाषा पर पकड़ और अपनी ग्राउंड रिपोर्ट्स के लिए जाने जाते हैं। समाचार4मीडिया की ओर से विकास श्रीवास्तव को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया न्यूज नई पारी वरिष्ठ पत्रकार नियुक्ति सीनियर जर्नलिस्ट अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग विकास श्रीवास्तव मुंबई ब्यूरो चीफ