होम / टीवी / 'India News' से जुड़े पत्रकार अबुल नस्र इकबाल, मिली यह जिम्मेदारी

'India News' से जुड़े पत्रकार अबुल नस्र इकबाल, मिली यह जिम्मेदारी

इससे पहले ‘इंडिया टीवी’ (India TV) में एंकर/एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे अबुल नस्र इकबाल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) ने पत्रकार अबुल नस्र इकबाल (Abul Nasr Iqbal) को सीनियर एंकर के पद पर नियुक्त किया है।

अबुल को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 17 साल से ज्यादा अनुभव है और इस दौरान वह कई जाने-माने मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं। ‘इंडिया न्यूज’ को जॉइन करने से पहले अबुल नस्र इकबाल ‘इंडिया टीवी’ (India TV) में एंकर/एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

पूर्व में वह ‘न्यूज नेशन‘, ‘सहारा टीवी‘ और ‘जैन टीवी‘ के साथ भी काम कर चुके हैं। अबुल पूर्व में भी ‘आईटीवी’ से जुड़े रहे हैं। अपने करियर में वह तमाम प्रमुख असाइनमेंट संभाल चुके हैं।

अबुल की नियुक्ति के बारे में ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) के फाउंडर कार्तिकेय शर्मा का कहना है, ‘अबुल काफी प्रतिभाशाली हैं। वह अपने अनुभव और काबिलियत के दम पर ‘इंडिया न्यूज‘ को और आगे ले जाएंगे। मैं नेटवर्क में उनका स्वागत करता हूं।’

वहीं, अबुल का इस बारे में कहना है, ‘मैं ‘इंडिया न्यूज‘ की टीम में शामिल होने पर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं प्रतिभाशाली एडिटर्स और पत्रकारों के साथ काम करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हूं। इस नेटवर्क का काफी बेहतरीन इतिहास रहा है और मैं इसके भविष्य का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हूं।’


टैग्स इंडिया न्यूज इंडिया टीवी कार्तिकेय शर्मा नई पारी अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग सीनियर एंकर
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

15 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

17 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

9 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

17 hours ago