होम / टीवी / 'IN10 मीडिया नेटवर्क' ने अपनी लीडरशिप टीम को कुछ यूं किया मजबूत

'IN10 मीडिया नेटवर्क' ने अपनी लीडरशिप टीम को कुछ यूं किया मजबूत

 IN10 मीडिया नेटवर्क के एमडी आदित्य पिट्टी ने कहा कि ये नियुक्तियां कंटेंट निर्माण में उत्कृष्टता लाने और हमारे कंटेंट स्टूडियो लाइब्रेरी को आगे ले जाने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

'IN10 मीडिया नेटवर्क' (IN10 Media Network) ने इंडस्ट्री जगत के चार लीडर्स को अपनी टीम में शामिल किया है, जिनमें अमरप्रीत सिंह सैनी, मनीष सोनी, विनोद राव और दीप्ति कलवानी शामिल हैं।

इन नियुक्तियों को लेकर IN10 मीडिया नेटवर्क के एमडी आदित्य पिट्टी ने कहा, "स्ट्रैटजी के तहत की गईं ये नियुक्तियां कंटेंट निर्माण में उत्कृष्टता लाने और हमारे कंटेंट स्टूडियो लाइब्रेरी को आगे ले जाने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप हैं। हमें विश्वास है कि अमरप्रीत, मनीष, विनोद और दीप्ति की विशेषज्ञता और इनकी लीडरशिप हमारे चैनलों और प्लेटफॉर्म की ग्रोथ और सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देगी।" 

'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज' (ZEEL) से यहां आए अमरप्रीत सिंह सैनी 'फिलमची भोजपुरी' में कंटेंट एंड स्ट्रैटजी  के वाइस प्रेजिडेंट के रूप में शामिल हुए, जहां वे भोजपुरी क्लस्टर (भोजपुरी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल 'जी गंगा' और 'भोजपुरी मूवी चैनल 'जी बाइस्कोप') के चीफ चैनल ऑफिसर थे।

अपनी नई भूमिका में, अमरप्रीत सिंह नेटवर्क के रीजनल मूवी चैनल के दर्शकों की संख्या में वृद्धि और ब्रैंड ग्रोथ की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अमरप्रीत ने कहा, "IN10 मीडिया नेटवर्क भारतीय मीडिया के क्षेत्र में आक्रामक रूप से अपनी अमिट छाप छोड़ रहा है और मैं नेटवर्क की इस विकास की कहानी का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। भोजपुरी कैटेगरी दर्शकों की संख्या में गतिशील वृद्धि देख रही है। 'फिलमची भोजपुरी' में अपनी एक अनूठी पहचान के साथ एक मजबूत सफलता की कहानी बनाने की क्षमता है।" 

मनीष सोनी को 'इशारा' (Ishara) में कंटेंट एंड स्ट्रैटजी का वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया गया है। ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री में 24 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष 'इशारा' में शामिल होने से पहले ZEEL में 'जी अनमोल सिनेमा' के चीफ चैनल ऑफिसर थे। 'इशारा' में, वह चैनल की ग्रोथ की जिम्मेदारी संभालेंगे और एक ऐसे कंटेंट तैयार करेंगे, जो हिंदी दर्शकों को पसंद आए।

उन्होंने कहा, "मैं ऐसे कंटेंट तैयार करने के लिए उत्सुक हूं, जो वास्तव में हमारे दर्शकों से जुड़ती हो। मेरा लक्ष्य इस जॉनर में एक महत्वपूर्ण प्रभाव पैदा करना और चैनल की प्रतिष्ठा को और ऊपर ले जाना है। वक्त का इशारा है, अपने अनमोल तजुर्बे  से नई जिम्मेदारी को संवारना है।" 

विनोद राव को 'नजारा' में कंटेंट एंड स्ट्रैटजी का वाइस प्रेजिडेंट बनाया गया है। मीडिया व एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 वर्षों से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले विनोद ने 'जी एंटरटेनमेंट', 'सब टीवी' और 'शेमारू टीवी' जैसे ऑर्गनाजेशंस में जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स का नेतृत्व किया है।

विनोद राव ने कहा, "स्ट्रैटजिक प्रोग्रामिंग और दर्शकों की भागीदारी को आगे बढ़ाने का जो इतिहास रहा, उसके अनुभव से मैं नेटवर्क की निरंतर सफलता और ग्रोथ में योगदान देने के लिए उत्साहित और उत्सुक हूं। IN10 मीडिया नेटवर्क में शामिल होना एक प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने और सीखने का एक रोमांचक अवसर है।"

दीप्ति कलवानी को जगरनॉट प्रोडक्शंस में TV & AVOD की वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया गया है। टीवी प्रड्यूसर, कंटेंट क्रिएटर और राइटर के तौर पर मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाली दीप्ति जगरनॉट प्रोडक्शंस के लिए टेलीविजन पर कंटेंट डेवलपमेंट का नेतृत्व करेंगी और AVOD प्लेटफॉर्म्स की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगी। उन्होंने 'बढ़ो बहू', 'नमक इश्क का', 'फना- इश्क में मरजावां' जैसे कई अन्य शोज बनाए हैं। अपना उत्साह व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "मैं जगरनॉट टीम में शामिल होकर और वास्तव में उस टीम का हिस्सा बनकर रोमांचित महसूस कर रही हूं, जो कुछ खास बनाएगा। मैं अपने विचारों को जीवन में लाने और क्लटर-ब्रेकिंग शो और प्रतिष्ठित किरदार गढ़ने के लिए उत्सुक हूं, जो टीवी पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ेंगे। मैं रोमांच से भरे इस नए अध्याय का इंतजार कर रही हूं।''


टैग्स अमरप्रीत सिंह सैनी  IN10 मीडिया नेटवर्क मनीष सोनी विनोद राव दीप्ति कलवानी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

11 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

12 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

5 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago