होम / टीवी / ‘ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कंप्लेंट्स काउंसिल’ में इन तीन महारथियों को मिली जगह

‘ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कंप्लेंट्स काउंसिल’ में इन तीन महारथियों को मिली जगह

‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन’ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने तीनों की नियुक्ति शर्मिला टैगोर, अरुंधति नाग और डॉ. इरा भास्कर की जगह की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन’ (IBF) ने डॉ. मीनाक्षी गोपीनाथ, पल्लवी जोशी और दीपा दीक्षित को ‘ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कंप्लेंट्स काउंसिल’ (BCCC) का नया सदस्य नियुक्त किया है। ‘IBF’ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। तीनों की नियुक्ति शर्मिला टैगोर, अरुंधति नाग और डॉ. इरा भास्कर की जगह की गई है, जिनका ‘BCCC’ में कार्यकाल समाप्त हो चुका है। बता दें कि ‘IBF’ द्वारा स्थापित स्व नियामक संस्था ‘BCCC’ देश में टेलिविजन चैनल्स द्वारा प्रसारित किए जा रहे कंटेंट पर नजर रखने का काम करती है।

वर्ष 2011 में गठित इस कमेटी में शर्मिला टैगौर को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में पदोन्नत किया गया है। इस कमेटी की 89 से ज्यादा मीटिंग्स में अब तक विभिन्न भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में टीवी कंटेंट से संबंधित हजारों शिकायतें सुनी जा चुकी हैं। 13 सदस्यीय इस कमेटी में तमिल कंटेंट की विशेषज्ञ तारा मुरली भी विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। इस कमेटी के चेयरमैन सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस विक्रमजीत सेन हैं। सूचना प्रसारण मंत्रालय के पूर्व सेक्रेटरी उदय कुमार वर्मा भी इस कमेटी के सदस्य हैं।    

डॉ. मीनाक्षी गोपीनाथ की बात करें तो वह जानी-मानीं शिक्षाविद और दिल्ली के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमैन की पूर्व प्रिंसिपल हैं। वह ‘Women in Security Conflict Management and Peace’ (WISCOMP) की डायरेक्टर हैं और वर्ष 2007 मैं उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।  

वहीं, पल्लवी जोशी जानी-मानी अभिनेत्री हैं। लगभग चार दशक के अपने करियर में वह तमाम फिल्मों के साथ टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। 41वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में उन्हें स्पेशल जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है और ‘फिल्म फेयर अवॉर्ड्स’ में उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है। यही नहीं, सातलें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल में उन्हें ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड’ भी दिया जा चुका है।  

इनके अलावा, दीपा दीक्षित राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की सदस्य रह चुकी हैं। दीपा दीक्षित ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से कानून में मास्टर्स की डिग्री ली है। उन्होंने कानून के विभिन्न क्षेत्रों (जैसे-शिक्षा का अधिकार विधेयक, बच्चों के खिलाफ यौन अपराध विधेयक) पर काम किया है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन पल्लवी जोशी ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कंप्लेंट्स काउंसिल मीनाक्षी गोपीनाथ दीपा दीक्षित
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

9 minutes ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

9 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

5 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

10 hours ago