होम / टीवी / इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन ने TRAI से किया ये आग्रह

इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन ने TRAI से किया ये आग्रह

इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण से ब्रॉडकास्टिंग सेक्टर को फिर से विनियमित (री-रेगुलेट) करने का अनुरोध किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन (IBDF) ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) से ब्रॉडकास्टिंग सेक्टर को फिर से विनियमित (री-रेगुलेट) करने का अनुरोध किया है, जो घटते पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या और डीडी फ्री डिश और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से मिल रही प्रतिस्पर्धा से जूझ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी निकलकर सामने आयी है।

डिज्नी स्टार, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया, जी एंटरटेनमेंट और वॉयकॉम18 सहित शीर्ष ब्रॉडकास्टर्स ने मौद्रिक प्रतिबंधों को समाप्त करने पर जोर दिया है, जिसमें ब्रॉडकास्टर्स और डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म्स दोनों के लिए प्राइज कैप्स, सीलिंग्स, डिस्काउंट कैप्स और बुके पर लिमिटेशंस शामिल हैं।

ट्राई को सौंपे गए अपने आवेदन पत्र में IBDF ने कथित तौर पर आग्रह किया कि सर्विस प्रोवाइडर्स को अपने टीवी चैनल्स और डिस्ट्रीब्यूशन सर्विस करने के लिए कीमतें निर्धारित करने की अनुमति दी जानी चाहिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें मार्केट की ताकतों के आधार पर अपने इंटरकनेक्शन के नियमों व शर्तों पर बातचीत करने में सक्षम होना चाहिए।

बता दें कि 2017 में ट्राई द्वारा पेश किए नए टैरिफ ऑर्डर (NTO) के मुताबिक, ब्रॉडकास्टर्स को सभी डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म्स पर समान कीमत पर चैनल पेश करना जरूरी है। इससे पहले, ब्रॉडकास्टर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स खुद ही कंटेंट डील पर बातचीत करते थे और कीमत निर्धारित करते थे।

वहीं दूसरी तरफ, ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन, जिसमें हैथवे डिजिटल और डेन नेटवर्क्स जैसी केबल टीवी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां शामिल हैं, ने भी ट्राई से संपर्क किया है और उससे से NTO लागू होने की पहले की व्यवस्था में वापस जाने का आग्रह किया है, जब ब्रॉडकास्टर्स ने डिस्ट्रीब्यूटर्स प्लेटफॉर्म्स के दौरान टीवी चैनल्स की होलसेल रेट्स की घोषणा की थी, जबकि डिस्ट्रीब्यूश प्लेटफॉर्म्स ने खुदरा मूल्य निर्धारित किया था।


टैग्स ट्राई डीडी फ्री डिश ओटीटी इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

28 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

14 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago