होम / टीवी / हर बार भ्रष्टाचार के तार कांग्रेस से कैसे जुड़ जाते हैं: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
हर बार भ्रष्टाचार के तार कांग्रेस से कैसे जुड़ जाते हैं: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
हिंदी न्यूज चैनल 'आजतक' की डिबेट में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने अपने विचार व्यक्त किए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा वांछित शुभम सोनी ने दुबई से एक वीडियो बयान में कहा कि वह ऐप का असली मालिक है और उसने 2021 में कंपनी बनाई थी और जुआ उसका व्यवसाय था। उसने कहा कि उसकी मुलाकात सीएम भूपेश बघेल से कराई गई थी।
उसने आगे कहा, CM ने मुझसे कहा- दुबई जाओ और अपना काम बढ़ाओ। शुभम सोनी ने यह भी दावा किया कि अब तक वो 508 करोड़ दे चुका है, फिर भी उसे दिक्कत हो रही है। इस पूरे मामले पर हिंदी न्यूज चैनल 'आजतक' की डिबेट में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा, 'छत्तीसगढ़ सत्ता के लिए सट्टा मामले में टेक्निकल रूप से तो जाँच एजेंसिया जवाब जाँच और न्यायालय की प्रक्रिया के हिसाब से देगी। मगर अभी कांग्रेस को नैतिक और राजनैतिक रूप से जवाब देना पड़ेगा। क्वात्रोची हो, वोल्कर रिपोर्ट हो, क्रिश्चियन मिशेल या गाइडों हाइश्के हो या इस बार शुभम सोनी, हर बार सात समंदर पार ये भ्रष्टाचार के तार कांग्रेस से कैसे जुड़ जाते हैं?'
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने महादेव बेटिंग एप समेत अवैध सट्टेबाजी वाले 22 ऐप और वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। महादेव बेटिंग ऐप केस में प्रवर्तन निदेशालय के नेतृत्व में अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट के खिलाफ चल रही जांच के बीच आईटी मंत्रालय ने इन ऐप्स को बैन करने के आदेश दिए हैं।
छत्तीसगढ़ सत्ता के लिए सट्टा मामले में टेक्निकल रूप से तो जाँच एजेंसिया जवाब जाँच और न्यायालय की प्रक्रिया के हिसाब से देगी मगर अभी कांग्रेस को नैतिक और राजनैतिक रूप से जवाब देना पड़ेगा क्वात्रोची हो, वोल्कर रिपोर्ट हो, क्रिश्चियन मिशेल या गाइडों हाइश्के हो या इस बार शुभम सोनी,… pic.twitter.com/OTGe4Pb8gX
— Dr. Sudhanshu Trivedi (@SudhanshuTrived) November 6, 2023
टैग्स भूपेश बघेल डॉ. सुधांशु त्रिवेदी