होम / टीवी / राजनीति में कैसे आए विदेश मंत्री जयशंकर, 'आप की अदालत' में बड़ा खुलासा
राजनीति में कैसे आए विदेश मंत्री जयशंकर, 'आप की अदालत' में बड़ा खुलासा
विदेश मंत्री एस जयशंकर देश के लोकप्रिय शो आप की अदालत में रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए पीएम मोदी की कैबिनेट में बतौर मंत्री शामिल होने का पूरा किस्सा सुनाया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
विदेश मंत्री एस जयशंकर देश के लोकप्रिय शो आप की अदालत में रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए पीएम मोदी की कैबिनेट में बतौर मंत्री शामिल होने का पूरा किस्सा सुनाया। जयशंकर ने बताया कि करीब 40 वर्षों की नौकरी बाद उन्होंने कॉरपोरेट की नौकरी जॉइन कर ली थी। जयशंकर टाटा ग्रुप में नौकरी कर रहे थे।
इसी बीच 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद उनके पास फोन आया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलना चाहते हैं। जयशंकर ने कहा कि मैं पीएम से मिला। उन्होंने कहा कि आप कैबिनेट जॉइन कर लीजिए। मुझे लगा कि उनके हाथ को मजबूत करने के लिए हमें राजनीति में आना होगा। जयशंकर ने बताया कि उनका पूरा परिवार नॉन पॉलिटिकल है। उनके परिवार का कोई भी सदस्य राजनीति में नहीं है।
जयशंकर ने कहा कि यह उनके लिए सरप्राइज था। उन्होंने राजनीति में जाने का कभी सोचा भी नहीं था। जयशंकर ने बताया कि 40 साल की नौकरी में करीब 30 साल वे देश से बाहर रहे। उन्होंने कहा कि जब देश के बाहर आदमी रहता है तो देश के बारे में ज्यादा सोचता है। हम सुपरनेशनलिस्ट लोग हैं क्योंकि राष्ट्रवाद हमारे लिए भाषण का मामला नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारी होती है।
ये पूरा वीडियो आप नीचे देख सकते हैं-
टैग्स आप की अदालत विदेश मंत्री जयशंकर