होम / टीवी / नए अवतार में फिर दस्तक देने को तैयार ये न्यूज चैनल
नए अवतार में फिर दस्तक देने को तैयार ये न्यूज चैनल
यह चैनल अब नोएडा के सेक्टर 65 से संचालित होगा और इससे जुड़े पत्रकार यहीं से देश-दुनिया की खबरों और उसकी बारीकियों को दर्शकों तक पहुंचाएंगे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
रीजनल न्यूज चैनल ‘नेशनल वॉयस’ नए तेवर और कलेवर के साथ एक बार फिर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड मार्केट में दस्तक दे रहा है। यह चैनल अब नोएडा के सेक्टर 65 से संचालित होगा और इससे जुड़े पत्रकार यहीं से देश-दुनिया की खबरों और उसकी बारीकियों को दर्शकों तक पहुंचाएंगे।
‘नेशनल वॉयस’ की जिम्मेदारी फिलहाल प्रवीण पाठक, दीपक शर्मा, राहुल एंडलॉ और वकास वारसी के कंधों पर है। नेशनल वॉयस के निदेशक प्रवीण पाठक ‘आर9 टीवी’ (R9 TV) में ग्रुप एडिटर की भूमिका निभा चुके हैं। इसके पहले वे ‘साधना प्राइम न्यूज’ में एग्जिक्यूटिव एडिटर और ‘एफएम न्यूज’ में उत्तराखंड के ब्यूरो हेड रह चुके हैं। साथ ही वे ‘दैनिक जागरण’ और ‘आजतक’ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम कर चुके हैं। फिलहाल वे यहां अब अपनी पूरी ताकत के साथ नेशनल वॉयस के नए प्रयोग को कामयाब बनाने में जुट गए हैं।
वहीं, नेशनल वॉयस के युवा निदेशकों में शुमार दीपक शर्मा ने बेहद कम उम्र में कामयाबी हासिल की है। उनका मानना है कि नेशनल वॉयस रीजनल चैनलों की दुनिया में नेशनल आउटलुक वाला पहला चैनल होगा, जिसका फोकस खासतौर से यूपी और उत्तराखंड पर होगा।
चैनल की रीलॉन्चिंग को लेकर निदेशक राहुल एंडलॉ का कहना है कि नेशनल वॉयस प्रयोगों से नहीं घबराएगा, हम हर वो जोखिम उठाने को तैयार हैं जिससे दर्शकों को फायदा हो।
नेशनल वॉयस के निदेशक वकास वासिक वारसी टीवी की दुनिया के साथ ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में अच्छी पकड़ रखते हैं। उनका कहना है कि वह चुनौती स्वीकार करने में यकीन रखते हैं और नेशनल वॉयस को पहचान की जरूरत नही है, लेकिन चैनल का नया अवतार ऐसा बहुत कुछ समेटे होगा जो न्यूज टीवी की दुनिया में जल्द अपनी अलग पहचान बनाएगा।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स न्यूज चैनल नेशनल वॉयस रीलॉन्चिंग