होम / टीवी / अब ‘डीडी फ्रीडिश’ पर भी देखने को मिलेगा ‘भारत24‘

अब ‘डीडी फ्रीडिश’ पर भी देखने को मिलेगा ‘भारत24‘

हिंदी न्यूज प्रेमियों के बीच अपनी पहुंच को और मजबूत करने के लिए हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ ने ‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटफॉर्म ‘डीडी फ्रीडिश’ पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

हिंदी न्यूज प्रेमियों के बीच अपनी पहुंच को और मजबूत करने के लिए हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) ने ‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्लेटफॉर्म ‘डीडी फ्रीडिश’ (DD Free Dish) पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। यह ‘डीडी फ्रीडिश’ के चैनल नंबर 074 पर उपलब्ध है। यह चैनल पहले से ही सभी प्रमुख डीटीएच और मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स (MSO) प्लेटफॉर्म पर मौजूद है।

'जहां तक ​​भारत, वहां तक ​​भारत 24' की थीम पर केंद्रित चैनल के पास 4,000 से अधिक पत्रकारों का नेटवर्क है, जिसका लक्ष्य देश के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में एक रिपोर्टर रखना है, ताकि दर्शकों तक सभी जरूरी खबरें पहुंच सकें।

‘भारत24’ के चीफ बिजनेस ऑफिसर और चीफ स्ट्रैटेजिक एडवाइजर मनोज जिज्ञासी का कहना है, ‘अब जबकि भारत24 डीडी फ्रीडिश पर भी आ गया है, हमें विश्वास है कि चैनल की पहुंच कई गुना बढ़ेगी और यह हिंदी समाचार दर्शकों के बीच चैनल की लोकप्रियता को और बढ़ाएगा। हमारे 100 से ज्यादा विज्ञापनदाताओं के लिए यह और भी फायदेमंद है, जो पहुंच में हमारी उल्लेखनीय वृद्धि से लाभान्वित होंगे।’


टैग्स हिंदी न्यूज चैनल प्रसार भारती भारत24 DD फ्रीडिश
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

17 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

1 hour ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

27 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू रणनीति, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।

1 hour ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago