होम / टीवी / खत्म होने वाला है इंतजार, शमशेर सिंह के नेतृत्व में जल्द लॉन्च होगा ‘India Daily Live’
खत्म होने वाला है इंतजार, शमशेर सिंह के नेतृत्व में जल्द लॉन्च होगा ‘India Daily Live’
एक बड़े बिजनेस हाउस द्वारा लॉन्च किए जा रहे इस चैनल में लोगों के जुड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार मिहिर रंजन भी बतौर कंसल्टिंग एडिटर कुछ दिनों पहले इससे जुड़ चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
जैसा कि समाचार4मीडिया ने कुछ दिनों पहले बताया था कि वरिष्ठ टीवी पत्रकार शमशेर सिंह के नेतृत्व में नोएडा से नया हिंदी न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है, अब इस चैनल की लॉन्चिंग का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।
शमशेर सिंह ने इस चैनल का नाम सार्वजनिक कर दिया है। यह चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) नाम से लॉन्च होगा। वहीं, इस चैनल की टैगलाइन ‘हर दिन राष्ट्र को समर्पित’ है।
इस बारे में शमशेर सिंह ने एक ट्वीट भी किया है।
बता दें कि एक बड़े बिजनेस हाउस द्वारा लॉन्च किए जा रहे इस चैनल में लोगों के जुड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार मिहिर रंजन भी बतौर कंसल्टिंग एडिटर कुछ दिनों पहले इससे जुड़ चुके हैं। इसके अलावा मीडिया इंडस्ट्री के और भी कई बड़े नाम जुड़ चुके हैं, जो समाचार4मीडिया जल्द बताएगा।
इस चैनल के बारे में शमशेर सिंह द्वारा किए गए ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
आपका न्यूज़ चैनल आपको अर्पित, India Daily LIve, हर दिन का राष्ट्र को समर्पित. @IndiaDLive @nirajnews @ranjanmihir कार्य प्रगति पर है।#NewProject pic.twitter.com/6i6phzLhoA
— SHAMSHER SINGH (@ShamsherSLive) May 9, 2023
टैग्स मीडिया न्यूज चैनल टीवी पत्रकार मैनेजिंग एडिटर इंडिया डेली लाइव