होम / टीवी / ट्राई के नए टैरिफ ऑर्डर के खिलाफ याचिका पर HC में हुई सुनवाई, अब मिली ये तारीख

ट्राई के नए टैरिफ ऑर्डर के खिलाफ याचिका पर HC में हुई सुनवाई, अब मिली ये तारीख

‘टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ के नए टैरिफ ऑर्डर-2.0 के खिलाफ दायर याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने अब सुनवाई के लिए नई तारीख तय की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन’ (Indian Broadcasting Foundation) द्वारा ‘टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (ट्राई) के नए टैरिफ ऑर्डर-2.0 (NTO 2.0) के खिलाफ दायर याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने अब सुनवाई के लिए 12 फरवरी की तारीख तय की है।   

बता दें कि ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन’ ने 13 जनवरी को कोर्ट में ट्राई के खिलाफ एक याचिका दायर कर नए टैरिफ ऑर्डर-2.0 के क्रियान्वयन पर रोक लगाने की मांग की थी। हाई कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए पहले 22  जनवरी और फिर 30 जनवरी की तारीख तय कर दोनों पक्षों को तलब किया था। 30 जनवरी को कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अब सुनवाई के लिए 12 फरवरी की तारीख निश्चित की है।

सूत्रों के अनुसार, 30 जनवरी को सुनवाई के दौरान ट्राई के वकील का कहना था कि दलीलें सिर्फ याचिका पर आधारित होनी चाहिए, न कि प्रत्युत्तर (Rejoinder) पर। वहीं, ‘फिल्म और टीवी प्रड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ (Film and TV Producers Guild of India) के वकील का कहना था कि प्रत्युत्तर में कुछ भी नया नहीं है और सभी कुछ ट्राई की वेबसाइट पर उपलब्ध है।   

‘द प्रड्यूसर्स गिल्ड एसोसिएशन’ (The Producers Guild Association) के वकील ने टेलिकॉम रेगुलेटर के रूप में ट्राई की स्थापना के साथ ही इसके तहत किए जा रहे प्रसारण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने 2017 के इंटरकनेक्ट रेगुलेशंस और 2017 के टैरिफ ऑर्डर के बारे में भी बताया, जिसे मद्रास हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद 2017 रेगुलेशंस अस्तित्व में आया और चैनल्स के बुके (bouquets) पर पिछली 15 प्रतिशत छूट खत्म हो गई। अगले छह महीने के भीतर ट्राई ने एक नया टैरिफ ऑर्डर पेश किया और इंडस्ट्री को संभलने का मौका भी नहीं दिया।

गौरतलब है कि ट्राई ने एक जनवरी को नई टैरिफ पॉलिसी जारी की थी, जिसके तहत ब्रॉडकास्टर्स को 15 जनवरी से चैनल्स के लिए नई मूल्य सूची अपनाने का निर्देश दिया गया था। ट्राई के इस नए टैरिफ ऑर्डर-2.0 (NTO 2.0) का टीवी ब्रॉडकास्टर्स ने विरोध किया था और संयुक्त रूप से इस मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स ट्राई इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन मद्रास हाई कोर्ट न्यू टैरिफ ऑर्डर बॉम्बे हाई कोर्ट सन टीवी ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री याचिका द प्रड्यूसर्स गिल्ड एसोसिएशन फिल्म एंड टीवी प्रड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

3 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

17 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

19 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

11 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

8 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

19 hours ago