होम / टीवी / नाविका कुमार से बोले हर्षवर्धन त्रिपाठी- टीवी पर बंद कर देनी चाहिए विपक्षी एकता की बात
नाविका कुमार से बोले हर्षवर्धन त्रिपाठी- टीवी पर बंद कर देनी चाहिए विपक्षी एकता की बात
जहां तक विपक्षी एकता की बात है उसकी चर्चा हम लोगों को अब टीवी पर करना बंद कर देनी चाहिए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है। 3 जुलाई की शाम दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात हुई है। करीब डेढ़ घंटे बैठक चली, जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।
लैंड फॉर जॉब मामले में दर्ज चार्जशीट में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का नाम भी है, जिसके बाद अब इस मुलाकात को लेकर हलचल बढ़ी है। इस मसले पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने बड़ी बात कही है।
उन्होंने हिंदी न्यूज चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' की डिबेट में कहा कि जहां तक विपक्षी एकता की बात है उसकी चर्चा हम लोगों को अब टीवी पर करना बंद कर देनी चाहिए।
यूपीए अपने आप में एक विपक्षी एकता है जैसे एनडीए है। दोनों जगह से कई बार पार्टियां निकल जाती है। अब यूपीए प्लस बनाकर एक अलग से विपक्षी एकता की कोशिश की जा रही थी। जहां केसीआर को पहले से आना था वो नहीं आए। दूसरी ओर यूपी के बड़े नेता अखिलेश यादव राहुल गांधी की चेतावनी के बाद भी केसीआर से मिलने जा रहे हैं।
जो शरद पवार नीतीश कुमार के बाद सारी एकता के सूत्रधार थे उनका क्या हाल है? वो आज अपनी पार्टी बचाने में लगे हुए है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर हमारे साथ विधायक है कितने?
बीजेपी को 100 सीट के नीचे समेटने की बातें करने वाले नीतीश कुमार के बारे में तो सब जानते है कि वो जब परेशान होते है तो कैसे अपने लिए रास्ता निकाल लेते है।
वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी के इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं-
#SawalPublicKa: 'विपक्षी एकता की चर्चा हमें कुछ दिनों के लिए बंद कर देनी चाहिए..किस विपक्षी एकता की बात कर रहे हैं..UPA अपने आप में एक विपक्षी एकता ही है जैसे NDA है'..देखिए, ऐसा क्यों बोले वरिष्ठ पत्रकार @MediaHarshVT@navikakumar #PMModi #BJP #Congress #OppositionMeeting pic.twitter.com/z7NR8afjKu
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) July 4, 2023
टैग्स नीतीश कुमार हरिवंश बिहार के मुख्यमंत्री बिहार समाचार बिहार की राजनीति