होम / टीवी / मीडिया को सरकार की एडवाइजरी, सैन्य अभियानों की लाइव कवरेज से बचें

मीडिया को सरकार की एडवाइजरी, सैन्य अभियानों की लाइव कवरेज से बचें

रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अपनी एक पोस्ट में गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं और ऐसी रिपोर्टिंग से जीवन को होने वाले खतरे को रेखांकित किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

रक्षा मंत्रालय ने मीडिया चैनल्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और लोगों से रक्षा अभियानों व सुरक्षा बलों की गतिविधियों की लाइव या रियल-टाइम कवरेज से बचने की अपील की है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अपनी एक पोस्ट में गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं और ऐसी रिपोर्टिंग से जीवन को होने वाले खतरे को रेखांकित किया है।

अपने ट्वीट में मंत्रालय ने कर्गिल युद्ध, 26/11 मुंबई हमले और कंधार अपहरण कांड जैसी पिछले घटनाओं का हवाला दिया, जहां समय से पहले या अनियंत्रित कवरेज ने ऑपरेशनल प्रभावशीलता को प्रभावित किया।

मंत्रालय ने अपने ट्वीट में कहा है, ‘सभी मीडिया चैनल्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और लोगों से रक्षा अभियानों व सुरक्षा बलों की गतिविधियों की लाइव कवरेज या रियल-टाइम रिपोर्टिंग से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसी संवेदनशील या स्रोत-आधारित जानकारी का खुलासा ऑपरेशनल प्रभावशीलता को खतरे में डाल सकता है और जीवन को खतरा पैदा कर सकता है। कर्गिल युद्ध, 26/11 हमले और कंधार अपहरण जैसे पिछले घटनाएं समय से पहले की रिपोर्टिंग के जोखिमों को रेखांकित करती हैं।’

मंत्रालय ने 2021 के केबल टेलीविजन नेटवर्क (संशोधन) नियमों के खंड 6(1)(p) का भी हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि आतंकवाद-रोधी अभियानों के दौरान केवल नामित अधिकारियों द्वारा आवधिक ब्रीफिंग की अनुमति है। सभी स्टेकहोल्डर्स (हितधारकों) से राष्ट्र की सेवा में उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए कवरेज में सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी बरतने की अपील की गई है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

10 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

19 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

16 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

20 hours ago