होम / टीवी / लॉन्च हुआ इंडिया टुडे ग्रुप का चैनल ‘गुड न्यूज टुडे’, इन प्लेटफॉर्म्स पर आएगा नजर

लॉन्च हुआ इंडिया टुडे ग्रुप का चैनल ‘गुड न्यूज टुडे’, इन प्लेटफॉर्म्स पर आएगा नजर

इंडिया टुडे ग्रुप ने अपने दर्शकों के लिए एक नई पेशकश शुरू की। दरअसल ग्रुप ने सच्ची और अच्छी खबरें दिखाने के लिए लॉन्च किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

इंडिया टुडे ग्रुप ने अपने दर्शकों के लिए एक नई पेशकश शुरू की। दरअसल ग्रुप ने सच्ची और अच्छी खबरें दिखाने के लिए लॉन्च किया है एक नया न्यूज चैनल, जिसका नाम है ‘गुड न्यूज टुडे’ (GNT)। ग्रुप के मुताबिक, यहां दर्शकों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने वाली खबरें लगातार दिखाई जाएंगी, ताकि उसके दर्शकों को अच्छाई और सच्चाई की फुल डोज मिल सके।

देश से अच्छी और सच्ची खबरों के संवाद की इस अनोखी सोच का रविवार शाम 7 बजे से आगाज हुआ। आजतक के नए सहयोगी चैनल ‘गुड न्यूज टुडे’ (www.gnttv.com) इंडिया टुडे ग्रुप की एक ऐसी पेशकश है जिसके जरिए हर उस खबर को दिखाया जाएगा, जिससे उम्मीदों का एक ऐसा आकाश बन सके जहां पर सिर्फ और सिर्फ खुशी हो, नेक इरादा हो और समाज में परिवर्तन लाने वालीं खबरें हों।

अभी तक ‘आजतक’ और ‘इंडिया टुडे’ के जरिए आपको देश-विदेश की हर खबर सबसे तेज और सटीक अंदाज में बताई जा रही थी, लेकिन अब इंडिया टुडे ग्रुप एक कदम आगे बढ़ गया है। ग्रुप के मुताबिक, अब सिर्फ राजनीति या जुर्म की दुनिया की खबरें दर्शकों तक सबसे पहले नहीं पहुंचाई जाएंगी, बल्कि ‘गुड न्यूज टुडे’ के जरिए हर अच्छी खबर भी आपकी टीवी स्क्रीन पर सबसे पहले आएगी। ये नया चैनल भी तेज होगा, सटीक होगा, ईमानदार होगा, लेकिन खबर दिखाने का अंदाज एकदम अलग और बेमिसाल रहेगा।

ग्रुप का दावा है कि ये भारत का पहला ऐसा चैनल होगा जहां पर आपको सिर्फ और सिर्फ सकारात्मक खबरें दिखाई जाएंगी। उन बुलंद हौसलों की कहानी बताई जाएगी जिसने देश के विकास में अहम योगदान दिया। ‘गुड न्यूज टुडे’ एक ऐसा माध्यम होगा जहां पर देश के लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। उनकी समस्या होगी, उनका हल होगा और उन्हीं के हित से जुड़ी खबरें रहेंगी।

बता दें कि ‘गुड न्यूज टुडे’ को टाटा स्काई पर चैनल नंबर 525, डिश टीवी पर चैनल नंबर 664, फ्री डिश पर चैनल नंबर 13, एयरटेल पर चैनल नंबर 322, सन डिश पर चैनल नंबर 585, डेन पर चैनल नंबर 310, GTPL पर चैनल नंबर 240, FW पर चैनल नंबर 188, SITI पर चैनल नंबर 311 पर देखा जा सकेगा।  


टैग्स आजतक चैनल इंडिया टुडे ग्रुप गुड न्यूज टुडे
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

1 day ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

21 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

5 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

7 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

3 hours ago