होम / टीवी / 'आजतक' के नए चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बने गौरव वर्मा
'आजतक' के नए चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बने गौरव वर्मा
टीवी टुडे नेटवर्क से खबर है कि यहां गौरव वर्मा को प्रतिष्ठित हिंदी न्यूज चैनल 'आजतक' का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
टीवी टुडे नेटवर्क से खबर है कि यहां गौरव वर्मा को प्रतिष्ठित हिंदी न्यूज चैनल 'आजतक' का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया गया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने उनके प्रमोशन को मंजूरी दी है। यह नियुक्ति 16 मई 2025 से प्रभावी होगी। इस नई भूमिका के साथ गौरव वर्मा अब कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट पर्सनेल में भी शामिल हो गए हैं।
गौरव वर्मा को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशक से अधिक का नेतृत्व अनुभव है। फिलहाल वे टीवी टुडे नेटवर्क के ही एक अन्य लोकप्रिय डिजिटल ब्रैंड ‘लल्लनटॉप’ में सीओओ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
इससे पहले वे टाइम्स नेटवर्क और जी मीडिया में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के तौर पर काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने बाजार में नेटवर्क की पकड़ को मजबूत किया और प्रभावी सेल्स टीमें तैयार कीं। टीवी टुडे नेटवर्क के साथ उनका पहले भी जुड़ाव रहा है, जब उन्होंने सेल्स के वाइस प्रेजिडेंट रूप में 'आजतक' और तेज जैसे अहम ब्रैंड्स की रेवेन्यू रणनीति का नेतृत्व किया था।
गौरव ने अपने करियर में CNBC-TV18, इंडिया टुडे और बिजनेस स्टैंडर्ड जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी वरिष्ठ भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री हासिल की है, साथ ही एनआईएस से सेल्स एंड मार्केटिंग में डिप्लोमा और आईएसबी से एग्जिक्यूटिव एक्सीलेंस प्रोग्राम भी पूरा किया है।
गौरव वर्मा की यह नियुक्ति 'आजतक' के संचालन और व्यवसायिक दिशा को और मजबूती देगी, खासकर ऐसे वक्त में जब डिजिटल और टेलीविजन न्यूज, दोनों में प्रतिस्पर्धा बेहद तेज है।
टैग्स