होम / टीवी / मार्केट में जल्द दस्तक देगा नया हिंदी न्यूज चैनल, जगदीश चंद्रा के हाथों में होगी कमान!

मार्केट में जल्द दस्तक देगा नया हिंदी न्यूज चैनल, जगदीश चंद्रा के हाथों में होगी कमान!

अंदरखाने से मिली खबरों के अनुसार, चैनल में भर्ती प्रक्रिया जोरों पर चल रही है और जल्दी ही ऐड सेल्स के तमाम वरिष्ठ पदों पर भी नियुक्तियां शुरू होंगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

जाने-माने पत्रकार और ‘ईटीवी न्यूज नेटवर्क’ (ETV News Network) व ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के रीजनल क्लस्टर के पूर्व सीईओ जगदीश चंद्रा के बारे में खबर है कि वह नए हिंदी न्यूज चैनल की लॉन्चिंग के साथ न्यूज ब्रॉडकास्टिंग की दुनिया में वापसी की तैयारी कर रहे हैं।

यदि इस बारे में मार्केट में चल रहीं चर्चाओं पर विश्वास किया जाए तो इस हिंदी न्यूज चैनल को अहमदाबाद (गुजरात) के एक व्यापारिक घराने के समर्थन से लॉन्च किया जाएगा। खबर यह भी है कि चैनल में भर्ती प्रक्रिया जोरों पर चल रही है और जल्दी ही ऐड सेल्स के तमाम वरिष्ठ पदों पर भी नियुक्तियां शुरू होंगी।   

इस मामले से जुड़े एक सूत्र का कहना है, ‘अहमदाबाद के एक बड़े व्यापारिक घराने ने जल्द ही लॉन्च होने वाले हिंदी न्यूज चैनल की कमान जगदीश चंद्रा को सौंपी है।’ इसके साथ ही सूत्र का यह भी कहना है कि ‘सूचना प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) की ओर से चैनल को अप्रूवल मिल गया है।  

बता दें कि पेशे से एक नौकरशाह जगदीश चंद्रा ने टीवी न्यूज इंडस्ट्री में आने के लिए सितंबर 2008 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। अपनी सबसे हालिया भूमिका में, वह ‘फर्स्ट इंडिया न्यूज’ के सीएमडी और अंग्रेजी दैनिक ‘फर्स्ट इंडिया’ (First India) के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

नौकरशाही से सेवानिवृत्ति के बाद उनका पहला पड़ाव मुकेश अंबानी नियंत्रित ‘ईटीवी न्यूज नेटवर्क’ था, जिसे ‘टीवी18’ के स्वामित्व वाले ‘न्यूज18 नेटवर्क’ में शामिल कर लिया गया था। चंद्रा का दूसरा कार्यकाल सुभाष चंद्रा के ’जी मीडिया कॉर्पोरेशन’ में था, जहां वह रीजनल चैनल्स के सीईओ थे। उन्होंने अब बंद हो चुके अंग्रेजी दैनिक ’डीएनए ’ के सीईओ के रूप में भी काम किया है।


टैग्स न्यूज चैनल जी मीडिया ईटीवी हिंदी न्यूज चैनल्स जगदीश चंद्रा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

13 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

13 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

3 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

13 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

14 hours ago