होम / टीवी / 'न्यूज18' के मंच पर बोले विदेश मंत्री, भारत में जी-20 का आयोजन बड़ी बात

'न्यूज18' के मंच पर बोले विदेश मंत्री, भारत में जी-20 का आयोजन बड़ी बात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कोविड वैश्विक महामारी के समय भारत ने दुनिया के कई देशों को कोविड-19 का टीका मुहैया कराया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

'न्यूज18' के लीडरशिप कॉन्क्लेव के चौथे संस्करण 'राइजिंग भारत समिट' 2024 को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी, भारत में जी20 के आयोजन से लेकर भारत के दूसरे देशों के साथ रिश्तों को लेकर बातचीत की।

उन्होंने कहा, 'भारत में जी-20 का आयोजन बड़ी बात है। उससे भी बड़ी बात यह है कि हमने जी-20 को जनभागीदारी बनाया। यूनिवर्सिटी से लेकर आम लोगों तक ने इसमें भाग लिया है और ले रहे हैं।' कोरोना काल में दुनिया के कई देशों को वैक्सीन मुहैया कराने पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कोविड वैश्विक महामारी के समय भारत ने दुनिया के कई देशों को कोविड-19 का टीका मुहैया कराया।

'राइजिंग भारत समिट' में विदेश मंत्री ने देश में नागरकिता संशोधन अधिनियम-2019 को लागू करने पर भी अपनी बात रखी। उन्‍होंने कहा कि दुनिया में कई जगह इस तरह से लोगों को नागरिकता दी गई है। अमेरिका से लेकर यूरोप तक में धार्मिक या फिर ऐतिहासिक आधार पर नागरिकता दी गई है। उन्‍होंने कहा कि हमने अमेरिका से लेकर यूरोप तक के देशों को इसके बारे में बताया।

कार्यक्रम में एस जयशंकर ने अमेरिका और चीन के साथ संबंधों पर भी अपनी राय रखी। उन्‍होंने कहा कि एक वक्‍त था जब देश में नेहरुवियन बबल था। जवाहरलाल नेहरू को अमेरिका पसंद नहीं था तो उसे खारिज किया गया था और चीन को बेहतर माना जाता था।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

10 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

18 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

10 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

17 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

8 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

18 hours ago