होम / टीवी / इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलीं वित्त मंत्री: इलेक्टोरल बॉन्ड पहले से बेहतर
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलीं वित्त मंत्री: इलेक्टोरल बॉन्ड पहले से बेहतर
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में निर्मला सीतारमण ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड परफेक्ट नहीं है। लेकिन पहले के सिस्टम से बेहतर है. इससे पहले जो सिस्टम था वह इससे अच्छा नहीं था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर देश में जबर्दस्त चर्चा चल रही है, क्योंकि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त फैसला देते हुए सभी लिस्ट सार्वजनिक करने का आदेश दिया है। तमाम चर्चाओं के बीच अब सरकार का इसपर बड़ा बयान आया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे पहले से बेहतर सिस्टम बताया है।
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड भले परफेक्ट नहीं हो लेकिन पहले के सिस्टम से बेहतर तो है। इससे पहले जो सिस्टम था वह इससे अच्छा नहीं था। हालांकि ये पहले की व्यवस्था से बेहतर है।
कम से कम पार्टी के अकाउंट से पैसा आ रहा है, जिसका डाटा मौजूद है। अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश की इकोनॉमी अच्छी गति से ग्रोथ कर रही है। जहां ग्लोबल इकोनॉमी पर दबाव है वहीं भारत की ग्रोथ अच्छी दिख रही है।
विदेशी निवेशक ज्यादा संख्या में भारत में निवेश करने के इच्छुक हैं। कॉन्क्लेव के पहले दिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ चर्चा से इसकी शुरुआत की गई। वित्त मंत्री ने भारत को 2030 तक 7 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों और प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
टैग्स