होम / टीवी / ‘News24’ को दिए इंटरव्यू में बोले PM मोदी, ‘इसलिए मैं ज्यादा काम करता हूं’

‘News24’ को दिए इंटरव्यू में बोले PM मोदी, ‘इसलिए मैं ज्यादा काम करता हूं’

न्यूज24 के वरिष्ठ पत्रकार मानक गुप्ता और कुमार गौरव को दिए इस इंटरव्यू में पीएम मोदी का कहना था कि ‘मेरा 140 करोड़ देशवासियों के संतोष के लिए काम करता हूं और उन्हें साकार ईश्वर का रूप मानता हूं।’

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

देश में 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनावी प्रक्रिया जोरों पर है। सात चरणों में होने वाले चुनाव के तहत पांच चरण का मतदान हो चुका है। दो चरणों में और मतदान होना है, जिसके बाद चार जून को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इस चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए और जनता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दल और उनके नेता अपने-अपने क्षेत्रों में जोर-शोर से प्रचार अभियान चला रहे हैं। तमाम राजनेता बड़ी-बड़ी रैलियों और सभाओं में हिस्सा लेकर विभिन्न मुद्दों पर जनता से वोट मांग रहे हैं। सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी बड़े पैमाने पर हो रहा है, जिससे मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। चुनावी माहौल में जनता के बीच चर्चा और बहस का दौर भी तेज हो गया है, और सभी की निगाहें आने वाले चुनावी परिणामों पर टिकी हुई हैं।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं और विभिन्न मंचों से जनता तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) को एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार मानक गुप्ता और कुमार गौरव द्वारा विभिन्न मुद्दों पर पूछे गएस सवालों का बड़ी बेबाकी से जवाब दिया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आखिर शहजादा क्यों कहते हैं और देश के भविष्य को किस तरह से देखते हैं।

यह पूछे जाने पर कि पहले पत्रकारों को सूत्रों के हवाले से खबरें मिल जाया करती थीं। लेकिन आपने इस पर रोक लगा दी है। क्या मीडिया से आपको कोई परेशानी है? इस पर मोदी का कहना था, ‘मुझे मीडिया से कोई समस्या नहीं है। अगर मीडिया नहीं होता तो मुझे कौन जानता? मुझे मीडिया के माध्यम से इतनी गालियां आईं, जो पिछले करीब 23 साल से चल रही हैं। लोगों को लगा कि इस आदमी में कुछ है कि इतने लंबे समय से गालियां मिल रही हैं और यह आराम से काम कर रहा है। इस तरह से मीडिया ने लोगों में क्यूरियॉसिटी पैदा करने में अहम भूमिका निभाई है।’

इस दौरान महंगाई व बेरोजगारी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पीएम मोदी का कहना था कि आज हर क्षेत्र में महंगाई कम हुई है। वहीं, हर क्षेत्र में रोजगार बहुत बढ़ा है और संभावनाएं भी बहुत बढ़ी हैं। मोदी ने कहा, ‘मैं निरंतर प्रगति के पक्ष में हूं और अपने जीवन में हर बार बेंचमार्क लेकर चलता हूं। मैं खुद ही मानने लगा हूं कि शायद परमात्मा ने ही मुझे किसी काम के लिए भेजा है। वो ही मुझे इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए दिशा भी देता है, शिक्षा भी देता है। सामर्थ्य भी देता है, ऊर्जा भी देता है और प्रेरणा भी देता है। इसे आप कोई दैवीय शक्ति कहें या ईश्वरीय शक्ति कहें, उसके बिना यह सब संभव नहीं है। मैं तो उसी के हवाले हूं, लेकिन वो दिखता नहीं है।’ इसके साथ ही इस इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी का यह भी कहना था, ‘मेरा दूसरा भगवान 140 करोड़ देशवासी हैं, जिनको मैं ईश्वर का रूप मानता हूं।’

‘न्यूज24’ के साथ पीएम मोदी के इस पूरे इंटरव्यू को आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स मानक गुप्ता नरेंद्र मोदी आम चुनाव पीएम मोदी चुनाव न्यूज24 इंटरव्यू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साक्षात्कार इलेक्शन कुमार गौरव
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

18 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

18 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

8 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

18 hours ago