होम / टीवी / अक्षय तृतीया पर ‘ईटी नाउ स्वदेश’ लेकर आया नई पहल 'स्वर्ण महाकुंभ'
अक्षय तृतीया पर ‘ईटी नाउ स्वदेश’ लेकर आया नई पहल 'स्वर्ण महाकुंभ'
चैनल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस खास शो का उद्देश्य सोने में निवेश को लेकर दर्शकों को छोटी-बड़ी समस्त जानकारी देना है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ‘ईटी नाउ स्वदेश’ (ET NOW SWADESH) ने अक्षय तृतीया पर नई पहल 'स्वर्ण महाकुंभ' (Swarna Mahakumbh) की घोषणा की है।
चैनल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह सोने के निवेश पर दर्शकों को सशक्त बनाने वाली अपनी तरह की पहली पहल है, जिसका उद्देश्य सोने में निवेश को लेकर दर्शकों को समस्त जानकारी देना है।
‘ईटी नाउ’ और ‘ईटी नाउ स्वदेश’ के एडिटर-इन-चीफ निकुंज डालमिया के नेतृत्व में 10 मई को शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक प्रसारित तीन घंटे की मेगा पहल में 22 प्रसिद्ध इंडस्ट्री लीडर्स और विश्लेषक शामिल होंगे और गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ), गोल्ड फंड सहित विभिन्न प्रकार के सोने के निवेश पर अहम जानकारी देंगे।
अक्षय तृतीया पर 'अक्षय धन की बात'
— ET Now Swadesh (@ETNowSwadesh) May 9, 2024
सोने को लेकर TV जगत का सबसे बड़ा आयोजन
देखिए 'स्वर्ण महाकुंभ’ 10 मई, शाम 4 बजे से लगातार सिर्फ ET NOW स्वदेश पर #SwarnaMahakumbh #Gold #Mahakumbh @DhanHQ @RenishaChainani @sencogoldindia @GJCIndia @NirmalBang @MotilalOswalLtd @MCXIndialtd… pic.twitter.com/XxbR4g5o3o
टैग्स ईटी नाउ निकुंज डालमिया ईटी नाउ स्वदेश हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल अक्षय तृतीया स्वर्ण महाकुंभ