होम / टीवी / 'इंडिया टुडे' को मिला 'नथिंग बट द ट्रुथ' के लिए 'बेस्ट पॉडकास्ट-अंग्रेजी' का खिताब

'इंडिया टुडे' को मिला 'नथिंग बट द ट्रुथ' के लिए 'बेस्ट पॉडकास्ट-अंग्रेजी' का खिताब

enba 2023 के प्रमुख विजेताओं में 'इंडिया टुडे' का 'नथिंग बट द ट्रुथ' (Nothing but the truth) पॉडकास्ट था, जिसे 'बेस्ट पॉडकास्ट- अंग्रेजी' का खिताब दिया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स (enba) का 16वां संस्करण शनिवार, 30 मार्च को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित 'दि इम्पीरियल' होटल में आयोजित किया गया। इस अवॉर्ड समारोह में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग न्यूज मीडिया इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ को मान्यता दी गई और उन्हें सम्मानित भी किया गया। प्रमुख विजेताओं में 'इंडिया टुडे' का 'नथिंग बट द ट्रुथ' (Nothing but the truth) पॉडकास्ट था, जिसे 'बेस्ट पॉडकास्ट- अंग्रेजी' का खिताब दिया गया।

'नथिंग बट द ट्रुथ' इंडिया टुडे ग्रुप के एडिटोरियल डायरेक्टर (पब्लिशिंग) राज चेंगप्पा का एक वीकली पॉडकास्ट है, जो एक महत्वपूर्ण खबरों का विश्लेषण और सरलीकरण करता है। इस शो का उद्देश्य दर्शकों को तथ्यात्मक विश्लेषण प्रदान करके स्टोरी को समझाना है।

पदकों की बात करें तो ‘इंडिया टुडे’ और ‘आजतक’ ने कुल 108 पदक जीते। इन चैनल्स को विभिन्न श्रेणियों में 59 गोल्ड, 28 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल मिले।

प्रतिष्ठित enba अवॉर्ड्स सात व्यापक कैटेगरीज - प्रोग्रामिंग, पर्सनॉलिटी, मार्केटिंग, डिजिटल मीडिया, इंटरनेशनल न्यूज, ओवरॉल एक्सिलेंस और स्पेशल अवॉर्ड्स के तहत दिए गए, जिन्हें आगे कई सब-कैटेगरीज में विभाजित किया गया था। पॉलिटिकल, सोशल और बिजनेस क्षेत्र के दिग्गजों द्वारा सावधानीपूर्वक जूरी प्रक्रिया के बाद पुरस्कार प्रदान किए गए।

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही हर साल यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्‍होंने देश में टेलिविजन न्‍यूज इंडस्‍ट्री को एक नई दिशा दी है और अपने योगदान से इस इंडस्‍ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

 


टैग्स इंडिया टुडे इनबा 2023 एक्सचेंज4मीडिया ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

13 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

20 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

13 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

20 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

10 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

20 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

21 hours ago