होम / टीवी / WION और विक्रम चंद्रा के Editorji के बीच संपादकीय अनुबंध अब हुआ खत्म

WION और विक्रम चंद्रा के Editorji के बीच संपादकीय अनुबंध अब हुआ खत्म

जाने-माने पत्रकार विक्रम चंद्रा के स्वामित्व वाले 'एडिटरजी' (Editorji) और ‘जी’ (Zee Media) समूह के अंग्रेजी न्यूज चैनल 'विऑन' के बीच संपादकीय अनुबंध अब समाप्त हो गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

जाने-माने पत्रकार विक्रम चंद्रा के स्वामित्व वाले 'एडिटरजी' (Editorji) और ‘जी’ (Zee Media) समूह के अंग्रेजी न्यूज चैनल 'विऑन' के बीच संपादकीय अनुबंध अब समाप्त हो गया है।

बता दें कि यह अनुबंध एक वर्ष के लिए एग्जिक्यूट किया गया था, जो जनवरी 2024 में समाप्त होना था, लेकिन इससे पहले, इसे 29 फरवरी 2024 तक दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। इस अनुबंध के तहत विक्रम चंद्रा WION के लिए दो शो की मेजबानी कर रहे थे। 

अब हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' से इस खबर की पुष्टि करते हुए विक्रम चंद्रा ने कहा, “एडिटरजी को WION के साथ एक साल के लिए लाइसेंसिंग समझौते के तहत प्रसारित किया गया था, जो जनवरी में समाप्त हो गया। हम लाइसेंस को दो महीने के लिए बढ़ाया, लेकिन अब हमने इसे रिन्यू नहीं करने का फैसला किया है, क्योंकि मुझे चुनाव कवरेज पर ध्यान केंद्रित करना है, जो 'एडिटरजी' के डिजिटल चैनल पर ही प्रसारित किया जाएगा।''

एडिटरजी से पहले, चंद्रा 22 वर्षों से अधिक समय तक 'एनडीटीवी' में कई वरिष्ठ पदों पर काम किया, जहां उन्हें न्यूज एंकर के तौर पर पहचान मिली, जबकि एक संवाददाता के तौर पर चंद्रा ने कश्मीर संघर्ष को कवर करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। उन्हें ‘एनडीटीवी’ पर ‘Nine O'Clock News’, ‘Gadget Guru’ और ‘The Big Fight’ जैसे लोकप्रिय शो की मेजबानी के लिए जाना जाता है। चंद्रा को ‘वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम’ से ‘Global Leader for Tomorrow’ का खिताब भी मिल चुका है।   

विक्रम चंद्रा जनवरी, 2023 में 'विऑन' के साथ मिलकर ‘द इंडिया स्टोरी’ (The India Story) और ‘दिस वर्ल्ड’ (This World) नाम से दो साप्ताहिक न्यूज शो लेकर आए थे।विक्रम चंद्रा द्वारा 'विऑन' पर पेश किए गए इन दोनों शोज का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर की प्रमुख घटनाओं को भारतीय दृष्टिकोण से समझने में मदद करना था।

 

 


टैग्स पत्रकार विक्रम चंद्रा जी समूह विऑन अंग्रेजी न्यूज चैनल एडिटरजी संपादकीय अनुबंध
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

21 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago