होम / टीवी / कोरोना से पीड़ित अभिनेत्री के संपर्क में आना संपादक को पड़ा भारी, खुद भी आए चपेट में  

कोरोना से पीड़ित अभिनेत्री के संपर्क में आना संपादक को पड़ा भारी, खुद भी आए चपेट में  

संपादक के बेटे की भी जांच की गई है। इसके अलावा, अभिनेत्री का इंटरव्यू लेने वाले चैनल के दो अन्य पत्रकार को भी आइसोलेशन में रखा गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया हाउस ‘नाइन नेटवर्क एंटरटेनमेंट’ की संपादक रिचर्ड विल्किंस भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। विल्किंस ने हाल ही में हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका रीटा विल्सन से सिडनी में मुलाकात की थी। विल्सन और उनके पति टॉम हैंक्स के कोरोना से पीड़ित होने की खबर सामने आने के बाद जब रिचर्ड विल्किंस का टेस्ट किया गया, तो रिजल्ट पॉजिटिव आया। लिहाजा माना जा रहा है कि रीटा विल्सन से यह संक्रमण उनमें आया होगा। टॉम ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ‘एलविस’ की शूटिंग कर रहे थे। साल 2021 में रिलीज होने वाली एलविस की बायोपिक में टॉम कर्नल टॉम पार्कर का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी विल्सन एक कंसर्ट में शामिल होने सिडनी पहुंची थीं।

रिचर्ड विल्किंस ने 7 मार्च को सिडनी ओपेरा हाउस और फिर 9 मार्च को चैनल के स्टूडियो में रीटा विल्सन से मुलाकात की थी। हैंक्स और रीटा के संक्रमित पाए जाने के बाद उनसे मिलने वाले सभी लोगों की जांच करवाई गई, जिसमें ‘नाइन नेटवर्क एंटरटेनमेंट’ की संपादक भी शामिल थे। इस संबंध में 65 वर्षीय पत्रकार रिचर्ड विल्किंस ने कहा, ‘मैं केवल अनुमान ही लगा सकता हूं कि रीटा विल्सन के चलते वायरस ने मुझमें प्रवेश किया हो, लेकिन यह किसी और की वजह से भी हो सकता है’। विल्किंस के जांच पॉजिटिव आने के साथ ही न्यूज साउथ वेल्स में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 171 पहुंच गई है। वहीं पूरे ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो यह आकंडा 300 के पार निकल गया है।

उधर, संपादक रिचर्ड के बेटे क्रिश्चियन विल्किंस की भी जांच की गई है। इसके अलावा, रीटा विल्सन का इंटरव्यू लेने वाले चैनल के दो अन्य पत्रकार डेविड कैम्पबेल और बेलिंडा रसेल को भी आइसोलेशन में रखा गया है।

गौरतलब है कि टॉम हैंक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोरोना वायरस से पीड़ित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, ‘हैलो दोस्तों, रीटा और मैं ऑस्ट्रेलिया में हैं। हमें कुछ थका हुआ सा महसूस हो रहा था, हमें सर्दी थी और शरीर में दर्द भी था। रीटा को बार-बार ठंड लग रही थी और हम दोनों को बुखार भी था। हमने कोरोना वायरस का टेस्ट करवाया और यह टेस्ट पॉजिटिव आया है’।

 


टैग्स कोरोना वायरस नाइन नेटवर्क एंटरटेनमेंट टॉम हैंक्स रिचर्ड विल्किंस रीटा विल्सन
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

13 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

20 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

4 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

4 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

13 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

20 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

10 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

20 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

20 hours ago