होम / टीवी / DD फ्रीडिश में खाली पड़े स्लॉट को भरेगा प्रसार भारती, 16 जुलाई से होगी ई-नीलामी प्रक्रिया

DD फ्रीडिश में खाली पड़े स्लॉट को भरेगा प्रसार भारती, 16 जुलाई से होगी ई-नीलामी प्रक्रिया

सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती द्वारा 79वीं ई-नीलामी की प्रक्रिया 16 जुलाई, 2024 से आयोजित की जाएगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती ने 79वीं ई-नीलामी के तहत 24 जुलाई, 2024 से 31 मार्च, 2025 के बीच अवधि के लिए अपने डीटीएच प्लेटफॉर्म ‘डीडी फ्री डिश’ के खाली पड़े एमपीईजी-2 (MPEG-2)  स्लॉट के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। नीलामी की प्रक्रिया 16 जुलाई, 2024 से आयोजित की जाएगी।

प्रसार भारती द्वारा अधिसूचित निजी टीवी चैनलों को डीडी फ्री डिश स्लॉट के आवंटन के लिए ई-नीलामी पद्धति ( E-auction Methodology) के अनुसार ई-नीलामी आयोजित की जाएगी।

प्रसार भारती ने पिछले सप्ताह जारी अपनी अधिसूचना में कहा था कि इस ई-नीलामी प्रक्रिया में केवल वही सैटेलाइट चैनल भाग ले सकते हैं, जिन्हें सूचना-प्रसारण मंत्रालय से लाइसेंस प्राप्त है। यानी केवल सूचना-प्रसारण मंत्रालय से वैध अनुमति रखने वाली कंपनियां ही डीडी फ्री डिश स्लॉट के आवंटन के लिए ई-नीलामी में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस ई-नीलामी प्रक्रिया में सूचना-प्रसारण मंत्रालय द्वारा लाइसेंस प्राप्त अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक भी भाग ले सकते हैं।

नियमों के मुताबिक, डीडी फ्री डिश पर स्लॉट के आवंटन के इच्छुक प्रसारकों को अपने चैनल के जॉनर वर्गीकरण के समर्थन में स्पष्ट प्रमाण देना होगा। स्पष्टता, अस्पष्टता या परस्पर विरोधी जानकारी की कमी के मामले में, आवेदनों को अपात्र माना जाएगा और तुरंत ही खारिज किया जा सकता है।  

इस ई-नीलामी प्रक्रिया में जॉनर/लैंग्वेज के अनुसार अलग-अलग बकेट में टीवी चैनलों का वर्गीकरण किया गया है:

बकेट ए+ में जीईसी (हिंदी/उर्दू) चैनल होंगे, बकेट ए में मूवी (हिंदी/उर्दू) चैनल्स होंगे।

बकेट बी में म्यूजिक (हिंदी/उर्दू), स्पोर्ट्स (हिंदी/उर्दू), भोजपुरी भाषा के सभी चैनल्स और अन्य शेष हिंदी/उर्दू जॉनर्स के चैनल्स शामिल होंगे।

बकेट सी में न्यूज व करेंट अफेयर्स चैनल्स (हिंदी/उर्दू) शामिल हैं, जबकि बकेट डी में भक्ति/आध्यात्मिक/आयुष, मराठी और पंजाबी जॉनर्स व न्यूज व करेंट अफेयर्स (अंग्रेजी) के चैनल्स शामिल होंगे।

बकेट आर1 उन सभी भाषाओं के चैनल्स के लिए है, जो अन्य बकेट में शामिल नहीं हैं।

आवंटन अवधि के लिए चैनल्स का प्रारंभिक आरक्षित मूल्य निम्नानुसार होगा: 

राउंड 1 (बकेट ए+) के लिए शुरुआती आरक्षित मूल्य 14,61,31,000 रुपये है। राउंड 2 (बकेट सी) 13,03, 14,000 रुपये है। राउंड 3 (बकेट ए) 12,58,44,000 रुपये है। राउंड 4 (बकेट डी) 12,44,69,000 रुपये है। राउंड 5 (बकेट बी) 12,37,81,000 रुपये है और राउंड 6 (बकेट आर 1) 9,14,61,000 रुपये है।

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 15 जुलाई है। वास्तविक नीलामी शुरू होने से पहले सभी पात्र प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 


टैग्स डीडी फ्रीडिश ई-ऑक्शन एमपीईजी2 स्लॉट
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

11 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

20 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

17 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

21 hours ago