होम / टीवी / DTH कंपनियों ने MIB को लिखा पत्र, की ये मांग

DTH कंपनियों ने MIB को लिखा पत्र, की ये मांग

दूरसंचार विभाग ब्रॉडबैंड सेवा कंपनियों का लाइसेंस शुल्क माफ करने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, ऐसे में अब डीटीएच कंपनियों ने भी सूचना-प्रसारण मंत्रालय के समक्ष इस तरह की मांग रखी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

दूरसंचार विभाग अभी ब्रॉडबैंड सेवा कंपनियों का लाइसेंस शुल्क माफ करने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, ऐसे में अब डीटीएच (DTH) कंपनियों ने भी सूचना-प्रसारण मंत्रालय के समक्ष इस तरह की मांग रखी है। उद्योग निकाय डीटीएच एसोसिएशन का कहना है कि डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) कंपनियों के मार्केट में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए आठ प्रतिशत का लाइसेंस शुल्क माफ किया जाना चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूचना-प्रसारण मंत्रालय को 11 मई को भेजे एक पत्र में उद्योग निकाय ने कहा कि डीटीएच नेटवर्क की संख्या में तिमाही आधार पर गिरावट आ रही है।

डीटीएच एसोसिएशन ने कहा कि इस क्षेत्र में अब तक हजारों करोड़ रुपए का निवेश हो चुका है और एक लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लोगों का रोजगार खतरे में है। डीटीएच निकाय ने यह पत्र दूरसंचार विभाग को भी लिखा है।

डीटीएच एसोसिएशन ने उपभोक्ताओं की मदद के लिए लाइसेंस शुल्क हटाने के प्रस्ताव का स्वागत करने के साथ ब्रॉडबैंड कंपनियों की तरह उनके लिए भी यही नीति लागू करने का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार विभाग को पांच साल के लिए ब्रॉडबैंड सेवाओं पर लाइसेंस शुल्क माफ करने की सिफारिश की है।


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय लाइसेंस फीस डायरेक्ट-टू-होम डीटीएच कंपनियां
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

17 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

1 day ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

2 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

5 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

5 days ago


बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

1 hour ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

23 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू रणनीति, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।

1 hour ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago